चोर ने 5 मिनट में पार कर दिए 18 लाख, फिर टहलते-टहलते निकल गया
शामली। शामली के इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से 18 लाख 37 हजार रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। दिनदहाड़े स्ट्रांग पासवर्ड की मदद से एटीएम से चोरी की गई है। शख्स मेरठ का इंजीनियर बनकर एटीएम में चोर घुसा था। घटना में बैंक अधिकारियों की भी संदिग्ध भूमिका भी सामने आ रही है।

घटना सोमवार करीब 11:30 बजे की है। जब मुंह पर कपड़ा रखें चोर ATM में घुसा। जानकारी के अनुसार जिस वक्त चोर घटना को अंजाम देने ATM में पहुंचा था , उस वक्त ATM के बहार नजदीकी गांव बनती खेड़ा के इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर भी बैंक के बाहर किसी जानकार से बातचीत कर रहे थे, लेकिन जब बैंक मैनेजर ने ATM में जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो ATM चोर खुद को इंजीनियर बताकर ATM में दाखिल हो गया। ATM चोर ने करीब 5 मिनट के अंदर ही ATM से 18 लाख 37 हजार उड़ा लिए और रुपये अपने बैग में डाल कर आराम से पैदल वहां से निकल गया। बैंक के अनुसार उन्हें मंगलवार की सुबह चोरी की घटना का पता चला, लेकिन घटना को करीब 12 घंटे तक बैंक अधिकारियों ने दबाए रखा, और इस पूरे मामले की शिकायत सदर कोतवाली में कराई।
बैंक अधिकारियों की मिलीभगत का शक इसलिए भी है, क्योंकि जिस स्ट्रांग पासवर्ड की मदद से ATM में चोरी की गई है। वह पासवर्ड सिर्फ बैंक मैनेजर व अन्य 1 बैंक मैनेजर की जानकारी में होता है, लेकिन ATM चोर के पास यह पासवर्ड कैसे पहुंचा यह एक बड़ा सवाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। अधिकारी अभी भी मीडिया के सामने खुलकर पूरे मामले की जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी मामले में बैंक अधिकारियों की संदिग्ध संलिप्तता मानकर चल रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications