Shamli Encounter: यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में चार कुख्यात अपराधियों को किया ढेर, आधे घंटे तक होती रही फायरिंग

Shamli Encounter: सोमवार देर रात यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एसटीएफ ने मुस्तफा कग्गा गैंग के चार कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी घायल हो गए हैं।

बदमाशों और एसटीएफ के बीच शामली के झिंझाना इलाके में कई राउंड फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shamli Encounter up stf

मुस्तफा कग्गा गैंग के अपराधियों का कई जिलों में आतंक था। मुठभेड़ के दौरान मुख्य सरगना अरशद और उसके तीन साथी मंजीत (सोनीपत), सतीश (करनाल) और एक अन्य बदमाश मारा गया। पुलिस ने गैंग के खिलाफ लंबे समय से अभियान छेड़ा हुआ था।

एक लाख का इनामी अपराधी था अरशद

अरशद सहारनपुर जिले के थाना गंगोह के बाहडी माजरा गांव का रहने वाला था। वह हत्या, डकैती और लूट जैसे कई संगीन मामलों में वांछित था। अरशद पर सहारनपुर के बेहट इलाके में डकैती और लूटपाट के कई मामले दर्ज थे।

इसके अलावा, थाना गंगोह में हत्या और हत्या के प्रयास, नानौता में डकैती और रामपुर मनिहारन में हत्या के मुकदमे लंबित थे। अरशद के खिलाफ न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि हरियाणा के पानीपत जिले में भी धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले दर्ज थे।सहारनपुर एडीजी जोन ने अरशद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गैंग अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और इनके खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज थे।


टीम को देखते ही गोली चलाने लगे बदमाश

बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम अरशद का पीछा कर रही थी। टीम में 12 पुलिसकर्मी शामिल थे। अरशद की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने ओवरटेक कर उसकी कार को रोक लिया।

गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने पुलिस टीम को देखा और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा गोली चलाई जाने के बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से तीन बदमाश गाड़ी में ही मारे गए। इसके अलावा चौथा कुछ दूरी पर मार दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+