VIDEO: यूपी में फिल्मी स्टाइल से बंदूक दिखाकर लूट ली गई बस
शामली। शामली में दिनदहाड़े बस में लूट की वारदात सामने आई है। यहां पर करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया और बस के ड्राइवर और कंडक्टर को मारपीट कर घायल कर दिया साथ ही करीब 22 हज़ार की नगदी लूटकर फरार हो गए।

दरअसल घटना जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ- करनाल हाईवे के गाँव बूटराड़ी की है जहाँ पर करीब एक दर्जन बदमाश बस के ड्राइवर और कंडक्टर को मारपीट कर करीब 22 हज़ार की नगदी लूटकर फरार हो गए। बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर उसका उपचार जारी है। इस पूरी घटना के बाद से यात्रियों में दहशत का माहौल है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सब लोग शामली से बैठे थे और भी सवारी बस में थीं। जैसे ही बस बूटराड़ी के पास पहुँची तो सब ने कंडेक्टर पर हमला बोल दिया और पैसे लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बस में सवार महिला यात्री ने बताया कि वह शामली से मेरठ जा रहे थे। कुछ लोग शामली से बस में सवार होकर आए थे। ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट कर उनका बैग छीनकर फरार हो गए थे। वे कई लोग थे जिससे हम सब लोग बहुत घबरा गये थे। बस में सवार एक अन्य यात्री ने बताया कि 10-12 आदमी थे। जिन्होंने ड्राइवर को गाड़ी रोकने को बोला उसने गाड़ी रोक दी। ड्राइवर के गाड़ी रोकते ही उसे पीटना शुरू कर दिया और कंडक्टर की भी पिटाई कर सारे रूपये छीनकर भाग गये।
गाड़ी के कन्डक्टर हर्ष ने बताया कि गाड़ी में 60-65 सवारी थीं जो शामली से मेरठ जा रही थीं। 10-15 लोग जो की शामली से बैठे थे और सिम्भालखा गांव के पास ही हथिर लेकर हमला कर दिया। मारपीट कर पैसे छीनकर भाग गये। थाने आये है। तहरीर दे कार्यवाही चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications