VIDEO: छात्राओं को गाली बकने वाला बाबू, जिसकी दबंगई कर देगी दंग

बसपा कार्यकाल से लेकर बीजेपी कार्यकाल तक ये बाबू कई मामलों में आरोपी होने के बावजूद अपनी जगह पर टिका है।

हरदोई। जरा योगीराज के इस बाबू से तो मिलिए जो छात्राओं के सामने गंदी गालियां बकता है। इसका विरोध करने पर केबिन से छात्राओं को जलील कर भगाता है। है तो ये बाबू लेकिन खुद को प्रशासनिक अफसर बताकर रौब जमाता नजर आता है। शर्ट के दोनों बटन खुले, मुंह में पान भर ये बच्चों को धमकाता है, ये आलम तब है जब विभाग का आला अफसरान बगल में बैठा हुआ है लेकिन इस बाबू को जरा भी डर नहीं है क्योंकि विभाग में इनकी तूती बोलती है और जनाब 20 सालों से उसी दफ्तर में उसी कुर्सी पर जमे हुए हैं.....ये है इनका भौकाल।

VIDEO: योगी का गाली बकने वाला बाबू, जिसकी दबंगई कर देगी दंग

अब जरा इनके बारे में आपको बताते हैं

उत्तर प्रदेश में हुई फर्जी टीईटी में शिक्षक बने और पकड़े गए लोगों में बाबू दोषी पाया गया था। सिर्फ हरदोई से तकरीबन 110 शिक्षकों की भर्ती फर्जी तरह से की गई थी, जिनमें ये दोषी है।

प्रदेश में हुई 72,825 शिक्षक भर्ती में बाबू दोषी पाया गया, लोगों को गलत तरह से भर्ती करने का इस पर आरोप है।

2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब बांटने के मामले में योगी का ये बाबू जेल की हवा भी खा चूका है।

चंद रोज पहले कन्नौज में पकड़े गए फर्जी TET के मामले में कुछ लोगों ने हरदोई के शिक्षा विभाग के दो लोगों का नाम लिया था। उनमें इस बाबू का ही नाम था।

दरअसल पूरा मामला क्या है ये भी आपको समझा देते हैं। योग दिवस यानी 21 जून को संडीला के दिव्यानंद पीजी कॉलेज में योग के नाम पर कॉलेज के डायरेक्टर ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया, छात्रा के शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे छात्रों की वजह से उसकी अस्मत बची, चूंकि ये मामला पहला नहीं था इससे पहले भी कई छात्राओं की इज्जत के साथ चेयरमैन आशीष मिश्रा खिलवाड़ कर चूका है। जिसकी शिकायत लेकर छात्र-छात्राएं जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) आई थी लेकिन यहां पर तैनात बाबू जो खुद को प्रशासनिक अफसर बताता है इन पर रौब झाड़ते हुए गाली बक कर भगाता नजर आया।

सवाल ये है कि ऐसी कौन सी राजनीतिक मजबूरियां हैं की बसपा कार्यकाल से लेकर बीजेपी कार्यकाल तक ये बाबू कई मामलों में आरोपी होने के बावजूद अपनी जगह पर टिका है और अधिकारी इसके गुलाम बने नजर आते हैं, इसका ये गुमान कब चकनाचूर होगा और इसकी शिक्षा माफियागिरी कब खत्म होगी?

देखिए VIDEO...

.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+