दिवाली के दिन मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए दो दोस्तों की घर आई लाश

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे दिपावली पर्व पर मंदिर जाने के लिए निकले दो दोस्तों की एक्सीडेंट मे दर्दनाक मौत हो गई। दोनों दोस्त एक गाड़ी से शहर में स्थित फूलमति मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाईक को टक्कर मार दी जिसमे दोनो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। जहां एक तरफ दिवाली प्रकाश का पर्व की तैयारी घर मे चल रही थी तो वही परिवार मे इस त्योहार पर अंधेरा छा गया जो कभी रोशनी नही देगा।

फूलमति मंदिर जा रहे थे

फूलमति मंदिर जा रहे थे

दरअसल आज दोपहर मे थाना कांट के अकररा रसूलपुर मे रहने वाले रामकुमार (42) अपने दोस्त स्वाले (36) के साथ शहर मे बने फूलमति मंदिर मे प्रसाद चढ़ाने आ रहे थे। लेकिन ये नही पता था दोनो दोस्तों को कि अब इस दिवाली पर उनके परिवार मे हमेशा के लिए अंधेरा छाने वाला है। जैसे ही बाईक स्टेट हाईवे पर साउथ सिटी के सामने दिल्ली से शाहजहांपुर आ रही रोडवेज बस ने बाईक को टक्कर मार दी जिसमे बाईक सवार दोनो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बस ड्राईवर फरार

बस ड्राईवर फरार

हालांकि मौके पर मौजूद लोगो ने बस को पकड़ने की कोशिश की तो बस ड्राईवर, बस लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। लेकिन जैसे ही बस बरेली मोड़ पर पहुंची तो पुलिस ने बस को रोक लिया और बस ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बस ड्राईवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

परिजनों का रो कर बुरा हाल

परिजनों का रो कर बुरा हाल

परिजनों के मुताबिक रामकुमार प्राईवेट जॉब करते है। उनके दो बच्चे है। आज दिवाली पर्व पर उनकी छुट्टी थी इसलिए उन्होंने अपने दोस्त को घर बुला लिया और शहर मे स्थित फूलमति मंदिर मे प्रसाद चढ़ाने आ रहे थे उन्होने कहा था कि घर आने के बाद बच्चो को लेकर बाजार से आतिशबाजी लेकर आएंगे। लेकिन क्या पता था कि प्रसाद चढ़ाने जाना मेरी जिंदगी मे हमेशा के लिए अंधेरा हो जाएगा। यही हाल मृतक स्वाले के परिजनों का है वहां पर सभी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि रोडवेज बस ने बाईक को टक्कर मारी थी जिसमे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी। बस ड्राईवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+