300 से ज्यादा चोरियों को अंजाम दे चुका है ये मासूम सा दिखने वाला शातिर चोर
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसने अब तक तीन सौ से ज्यादा चोरियों की घटना को अंजाम दिया है। शातिर चोर के पास से चोरी के जेवरात सहित बड़ी तादात में घरेलू सामान और मोबाइल बरामद हुए हैं। चोर ने सबसे ज्यादा बकरियों की ढ़ाई सौ से ज्यादा चोरियां की हैं और अकेले चोरी करने वाला ये चोर आज तक पकड़ा नहीं गया। फिलहाल पकड़े गये शातिर चोर को जेल भेज दिया है।

दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र में पिछले एक महीने में आधा दर्जन चोरियों ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी। जिसके बाद पुलिस चोरों की सुरागरसी में लगी थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संधिग्ध चोर रेलवे स्टेशन पर चोरी के इरादे से घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पुलिस टीम ने उसे स्टेशन रोड से विपिन उर्फ़ कडैया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चोर ने चोरी के जो खुलासे किये वो चैकाने वाले थे। पुलिस की माने तो पकड़ा गया चोर अब तीन सौ से ज्यादा चोरियों को अंजाम दे चुका है। खास बात ये है कि उसका कोई दूसरा साथी नही है और वो अकेले ही चोरी करता था। इस शातिर चोर ने सबसे ज्यादा ढ़ाई सौ से ज्यादा बकरियों की चोरी की है। पकड़े गये चोर से पुलिस ने हाल में चार बड़ी चोरियों की बरामदगी की है। चोर के पास से चोरी के जेबरात, 9 मोबाईल, एक लैपटॉप और चार एलपीजी गैस सिलेन्डर बरामद किये है। फिलहाल पुलिस वन मैन चोर की गिरफतारी को बड़ी सफलता मान नही है। पकड़े गये शातिर चोर को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications