शहर में बिना परमिट के चल रहे हैं ये 'यमदूत' ,बन सकते हैं किसी की भी मौत का कारण

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहांपुर में अवैध रूप से गन्ना ढो रहे भारी ट्रॉली राह चलते लोगों के लिए भारी खतरा बने हुए हैं। खास बात ये है कि अवैध ट्रॉली परिवहन विभाग की मिलीभगत से चीनी मिलों के लिए क्षमता से कहीं ज्यादा गन्ना ढो रहे हैं। बिना परमिट के चले रही ट्रॉली यहां ट्रक मालिकों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस खबर में जानलेवा ट्रालों की तस्वीरें आपको चौंका सकती हैं। फिलहाल परिवहन विभाग सवाल पूछने पर बहानेबाजी करता दिखाई दे रहा है।

shahjahanpur overloaded tractor trolly dropped

इस ओवरलोडेड अवैध रूप से गन्ना भरकर जा रही ट्रॉली को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कभी भी पलट सकती है। अगली तस्वीर उसी ओवरलोडेड ट्रॉली की है जो आगे जाकर सड़क के किनारे पलट गया, जिसके कई लोगों की जान जाने से बच गई। अगर ये ट्रॉली किसी वाहन या भीड़-भाड़ वाले इलाके में पलट जाता तो शायद कई लोगों की जानें जा सकती थीं। तस्वीरों में आप देख सकते है कि अवैध रूप से चल रही ट्रॉली को ट्रैक्टर खींच नही पा रहा है और उसका अगला हिस्सा उठ रहा है। यह कोई अकेली ट्रॉली नहीं है जो इस तरह से अवैध रूप से क्षमता से कहीं ज्यादा गन्ना ढोकर चीनी मिलों को पहुंचा रही है। वैसे तो सेन्टर से गन्ना ट्रकों के जरिए मिलों तक पहुंचाया जाता है लेकिन चीनी मिलों और परिवहन विभाग की मिलीभगत से ट्रॉलियों में गन्ना ढेाया जा रहा है। एआरटीओ एमपी सिंह ने बताया कि गन्ना ट्रकों से ही ढोया जा रहा है परिवहन विभाग अवैध ट्रालों के चलने की बात को सिरे से नकार रहा है। उनका कहना है कि अगर ट्रॉली से गन्ना ढोया जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+