Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजपाल यादव की बेटी की शादी में पहुंचे दिग्गज राजनेता, लेकिन क्यों नहीं पहुंचा एक भी बॉलीवुड स्टार

Recommended Video

    Rajpal Yadav की बेटी की शादी में इस वजह से नहीं आया कोई Bollywood Star | वनइंडिया हिंदी

    शाहजहांपुर। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की बेटी दो दिन पहले शादी के बंधन मे बंध चुकी है। शादी मे बॉलीवुड का एक भी स्टार नही पहुंचा था जबकि राजनिति के कई दिग्गज शादी समारोह मे शामिल हुए थे। शादी से पहले जब राजपाल यादव से बात हुई थी तब उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड के किसी भी स्टार को उन्होंने शादी मे इन्वाइट नही किया है, क्योंकि यहां की सड़को पर पैदल तो चला नहीं जाता है, उनकी गाड़िया कैसे चलेंगी। आपको बता दें बालीवुड एक्टर राजपाल यादव ने विधानसभा चुनाव मे एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी जिसका नाम था सर्व संभाव पार्टी।

    shahjahanpur No Bollywood star reached to Rajpal Yadav daughter marriage

    दरअसल, बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की बेटी ज्योति यादव 19 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुकी है। इटावा के रहने वाले संदीप यादव से उनकी शादी हुई है। हालांकि शादी से पहले माना जा रहा था कि शादी मे बॉलीवुड के कई बड़े स्टार शादी मे शामिल हो सकते है। लेकिन जब राजपाल यादव से शादी से तीन दिन पहले फोन पर बात की उनसे पूछा था कि शादी मे बॉलीवुड के कौन-कौन से स्टार आ रहे हैं तो इस पर उनका कहना था कि हमने बॉलीवुड के एक भी स्टार को शादी मे इन्वाइट नही किया है, क्योंकि जिस जगह उनका घर है वहां की सड़कों पर पैदल चलना दूभर है तो गाड़ियां कैसे चलेंगी। इसलिए उन्होंने किसी भी फिल्मी स्टार को शादी मे इन्वाइट नहीं किया है।

    राजपाल यादव ने बालीवुड स्टार को शादी मे इन्वाइट न करने का कारण तो बता दिया लेकिन 19 नवंबर को जब शादी हुई बालीवुड एक्टर की बेटी की शादी मे फिल्म स्टार की जगह राजनीति के दिग्गज नेता जरूर दिखाई दिए। राज्यसभा सांसद अमर सिंह पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और लालू यादव के साले साधू यादव जैसे बड़े नेता शादी समारोह शरीक हुए। ऐसे मे राजपाल यादव ने बॉलीवुड एक्टर को शादी मे न बुलाने का कारण खराब सड़क होना बताया था तो फिर इन दिग्गज नेताओ के लिए भी वही खराब रोडें थीं, लेकिन उनको इन्वाइट तो किया था। इसके अलावा लोकल के कई बीजेपी नेता शादी मे शामिल हुए थे। शादी मे नेताओं का आना कहीं आने वाले समय मे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन नेताओं के साथ तो खड़े नहीं दिखाई देंगे। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+