शाहजहांपुर में भगवा रंग से रंग दी गई 20 साल पुरानी महात्मा गांधी की प्रतिमा
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक और राजनीतिक मुद्दे ने जन्म ले लिया है। यहां रात के अंधेरे मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का रंग ही बदल दिया गया। अब प्रतिमा का रंग भगवा हो गया है। भगवा रंग मे प्रतिमा को रंगने का आरोप स्थानीय बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगा है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रतिमा को भगवा रंग मे रंगने का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि अब राष्ट्रपिता की प्रतिमा को भगवा रंग मे रंगकर राजनीति करना देश का दुर्भाग्य है।

दरअसल, मामला थाना बण्डा के ढका घनश्यामपुर का है। यहां की ग्रामसभा की जमीन पर पिछले बीस साल से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी थी। बीस साल से लोग राष्ट्रपिता की प्रतिमा को सफेद रंग मे देख रहे थे। लेकिन आज सुबह तब ग्रामीणों की आंखें खुली रह गईं और घर से बाहर आने तो उन्हें वही प्रतिमा भगवा रंग मे दिखी। देखते ही देखते ये बात पूरे गांव फिर जिले में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी है।
स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिभा को भगवा रंग मे रंगने का आरोप स्थानी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उनका कहना है कि अब राजनीति करने वाले नेताओ ने रंग को मुद्दा बना लिया है। इतना ही राष्ट्रपिता की प्रतिमा को ही भगवा रंग मे रंगकर बेवजह का विवाद बड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो हमने बीस साल से इस प्रतिमा को सफेद रंग मे देखा है। किताबों मे भी सफेद रंग मे देखा और पढ़ा भी। इसलिए भगवा रंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं इस मामले में एसओ तेजपाल सिंह का कहना है कि अभी तक हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications