'पापा मुझे ले जाओ आकर, ये बहुत मारते हैं' , जब पहुंचे तो झूल रही थी बेटी की लाश

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक और बेटी को दहेज लोभी ससुरालियों ने मौत के घाट उतार दिया। शादी पर दहेज मे गाड़ी और सोने की चेन नहीं मिलने की वजह से दहेज लोभी पति ने पत्नी को पहले लाठी डंडों से जमकर पीटा उसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जिससे कि हत्या को आत्महत्या दिखा सके। महज माह पहले ही लड़की की शादी हुई थी। मृतका शादी से पहले टीईटी पास कर बीटीसी का एग्जाम देना चाहती थी। मृतका के पिता के मुताबिक बेटी बीटीसी करना चाहती थी। वह रोज फोन करके पति ने की शिकायत करती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

husband killed his wife for not giving the desired dowry

घटना थाना चौक कोतवाली के हुसैनपुरा मोहल्ले की है। मोहल्ला तारीन टिकली निवासी 25 साल की मोनिका मिश्रा पुत्री मनोज मिश्रा की शादी अनुज मिश्रा से चार माह पहले हुई थी। मृतका के पिता मनोज मिश्रा के मुताबिक जब से बेटी की शादी की तब से उसका पति कम दहेज के ताने देता रहता था। दहेज मे बाइक और सोने की चेन मांगता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था।

पिता के मुताबिक मेरी बेटी रोज हमे फोन करके अपने उपर हो रहे जुल्म की कहानी बताती थी। हम बेटी से कहते थे कि जब पति दहेज का लोभी है तो तुम घर आ जाओ। बेटी बीटीसी करना चाहती थी। हमनें कहा था कि हम बीटीसी करा देंगे घर आ जाओ लेकिन बेटी ससुराल मे रहकर पढ़ाई करना चाहती थी। बेटी ने शादी से पहले टीईटी की परिक्षा पास कर ली थी। लेकिन आज मेरी बेटी को उसके पति ने पहले लाठी-डंडे से जमकर पीटा उसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया।

वहीं मृतका की बहन सोनी रो-रोकर कहती रही कि मेरे पिता ने आज तक हम लोगों को एक हाथ तक नहीं लगाया और आज मेरी बहन को उसके पति ने पीट पीटकर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला का कहना है कि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हे। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+