यूपी पुलिस की गाड़ी के सामने आ गया 'भूत', घबराए पुलिसवाले डरकर भागे, देखें VIDEO
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में भूत के एक वायरल वीडियो में डायल हंड्रेड पुलिस के मन में खौफ पैदा कर दिया है। वायरल वीडियो में डायल हंड्रेड की गाड़ी के सामने भूत दिखाई देने का दावा किया गया था। भूत देखे जाने के मामले के तूल पकड़ जाने के बाद पुलिस अधिकारियों को सफाई देनी पड़ रही है। फिलहाल वायरल वीडियो के कारण डायल हंड्रेड पुलिस में भूत का खौफ बरकरार है।

डायल हंड्रेड गाड़ी के सामने सफेद कपड़ों में दिखाई दे रहे इस व्यक्ति को भूत बताया गया था। इस वीडियो को थाना सेहरामऊ दक्षिणी का बता कर इसे पुलिसकर्मियों में वायरल कर दिया गया। जिसमें बताया गया कि डायल हंड्रेड की गाड़ी के सामने भूत आ गया था। जिसके कारण पुलिस को गाड़ी सहित भागना पड़ा था। वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया की पुलिस को भूत के वीडियो के इस मामले में सफाई तक देना पड़ी।
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वायरल किया गया वीडियो 2 साल पुराना है। इसे डायल हंड्रेड बताकर किसी पुलिसकर्मी ने मजाक में वायरल कर दिया। जिसमें भूत देखे जाने की बात कही थी। इस वीडियो की वजह से अभी भी डायल हंड्रेड के पुलिसकर्मियों में भूत की दहशत कायम है। हालांकि कैमरे के सामने कोई भी पुलिसकर्मी कुछ भी बोलने से बचता नजर आया। फिलहाल पुलिस के अधिकारी वीडियो को पुराना बताकर भूत की घटना को सिरे से नकार रहे हैं।
सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि वीडियो वायरल हुआ है। ये यूट्यूब सामग्री है, लेकिन किसी ने इसको वायरल कर दिया है। ये वीडियो दो साल पुराना है। फिर भी इस वीडियो की जांच की जा रही है। भूत जैसा कोई मामला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications