कंपाउंडर ने लगाया मौत का इंजेक्शन, दो दिन की बच्ची के सिर से छिना मां का साया

शाहजहाँपुर। डॉक्टर की लापरवाही से दो दिन पहले पैदा हुए नवजात बच्चे के सिर से मां का साया छिन गया। यहां डॉक्टर की लापरवाही और एक प्रशिक्षु कम्पाउंडर के द्वारा लगाया गया इंजेक्शन इतना खतरनाक साबित हुआ कि महिला ने एक घंटे के अंदर दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल मे जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची और गुस्साए परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बात कर रही है।

shahjahanpur due to carelessness of doctor woman died

दरअसल, लखीमपुर के थाना पासगवां निवासी इंद्र कुमार ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को शाहजहाँपुर के कमला नर्सिंग मे भर्ती कराया। दो दिन पहले ही अस्पताल मे लक्ष्मी ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे को जन्म देने के बाद दोनों की हालत ठीक थी। मृतका के पति इंद्र कुमार ने बताया कि अच्छे इलाज की वजह से ही वह शाहजहांपुर आए थे। यहां आकर उनके रिश्तेदार ने कमला नर्सिंग होम भर्ती करा दिया था। यहां उसकी पत्नी ने दो दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया।

shahjahanpur due to carelessness of doctor woman died

आज उसकी पत्नी को खासी आने लगी। तब उसने डॉक्टर को बुलाने को कहा लेकिन डॉक्टर ने आने से इंकार कर दिया। उसके बाद उन्होंने कंपाउंडर को बताया। अस्पताल के मेन कंपाउंडर तो नहीं आया लेकिन उसने एक प्रशिक्षु कंपाउंडर को भेज दिया और उसने इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के एक घंटे के अंदर ही उसकी पत्नी के मुंह से झाग आने लगा लेकिन डॉक्टर ने फिर भी आने की जहमत नही उठाई। डॉक्टर ओर कंपाउंडर की लापरवाही से ही उसकी उसकी पत्नी की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+