रहस्यमय तरीके से गायब हुई 5 साल की ये बच्ची, सामने आया 5 साल पहले का कनेक्शन

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक पांच साल की बच्ची के अपहरण के बाद से हड़कम्प मच गया है। यहां गांव के किनारे खेल रही बच्ची का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर के बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

shahjahanpur 5 years old girl kidnapped

मामला सेहरामऊ दक्षिणी के मिर्गापुर गांव का है जहां पांच साल की बच्ची सेजल गांव के किनारे बने मन्दिर के पास अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और बच्ची को किडनैप करके उसे अपने साथ ले गये। बच्ची के किडनैप होने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बच्ची के अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस ने पहले बच्ची को तलाशने की सलाह दी लेकिन मामला पुलिस के आलाधिकारियों के पास पहुंचने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि इसी गांव में 2013 में एक हत्या हो गई थी जिसमें ये परिवार वादी है। परिजनों को आंशका है कि इसी हत्या को लेकर उनकी बच्ची का अपहरण किया गया है।

एएसपी दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक बच्ची के अपहरण के इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेकर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा। बच्ची का अपहरण फिरौती के लिए किया गया है या फिर अपहरण का मकसद कुछ और है फिल्हाल घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। आलम ये है कि बच्ची के परिजन बच्ची की फिरौती तक देने की बात कर रहा है। क्योंकि उन्हें हर हाल में अपनी बच्ची चाहिए। अब देखना ये है कि पुलिस इस परिवार की बच्ची को कब तक बरामद कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+