न फायर ब्रिगेड पहुंची न एंबुलेंस, जिंदा जल गए दो मासूम

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे अचानक आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। जिनमे दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्चा और एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक बच्चों का परिवार बेहद गरीब है। दुर्भाग्य की बात ये है घटना के कई घंटो बात तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। वहीं जिला प्रशासन ने मृतकों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात की है।

Shahjahanpur 2 boy died in fire sets on home

घटना थाना खुटार के टाह खुर्द गांव की है। यहां के रहने वाले उस्मान अपनी पत्नी रूबी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। आज उस्मान मजदूरी करने गया था। मृतक बच्चों के चाचा कल्लू ने बताया कि घर मे खाना बन रहा था। तभी अचानक आग लग गई। जिसमे एक डेढ़ माह का बच्चा आग मे जिंदा जलकर मर गया। उसका अभी कोई नाम भी नहीं रखा था। दूसरा चार साल का बच्चा इमरान खेल रहा था वह आग की चपेट मे आ गया वह गंभीर रूप से झुलस गया जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं तीसरा भाई रहमान मां रूबी और भांजा मुशीर गंभीर रूप से झुलस गए जिसको जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चो की मौत के बाद पूरा परिवार और गांव के रहने वाले लोग टूट गए। ग्रामीणों का कहना है कि ये बेहद गरीब परिवार है। उसके पास इतने पैसे नहीं थे वह एक गाड़ी किराये पर कर के जिला अस्पताल ले जाता। एंबुलेंस फोन करने पर भी नही आई। ऐसे में गांव मे रहने वाले रहम दिल शख्स ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+