ट्रक पलटने से 7 बैलों की मौत, भूसी के अंदर भरकर की जा रही थी तस्करी

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में गौ-तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। इसका खुलासा जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर सेमरी के पास हाईवे पर एक ट्रक के पलटने के बाद हुआ। हादसे का शिकार हुए ट्रक पर भूसी के अन्दर 12 बैल लदे थे जो तस्करी के लिये जा रहे थे। इस हादसे में 7 बैलों की मौत हो गई है। पुलिस ने इनका पोस्टमॉर्टम कराया है।

Seven buffalow died in accident in Sultanpur, Uttar Pradesh.

जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर सेमरी के पास की घटना
जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के घने कोहरे के बीच जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर सेमरी के पास दस टायरा ट्रक यूपी 45 टी 2733 जिस पर भूसी लदी थी, कोहरे के कारण वो हाईवे के किनारे अनियंत्रित हो कर पलट गई। हैरानी की बात ये के गौ-तस्करों ने भूसी के अंदर बैल को भी लाद रखा था। आसापास के लोगो की जैसे ही निगाह पड़ी उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

Seven buffalow died in accident in Sultanpur, Uttar Pradesh.

नशीली दवाइयां देकर बांधे गये थे पैर
सूचना पर चौकी इंचार्ज सेमरी बाज़ार दुर्गा प्रसाद शुक्ला हमराह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस की देख रेख में ग्रामीणों ने बैलो को बाहर निकालना शुरु किया। लोगों की मानें तो सभी बैलो को हत्या करने से पूर्व नशीली दवाईयां दी गई थी और उनके पैरों को भी बांधा गया था।

Seven buffalow died in accident in Sultanpur, Uttar Pradesh.

ट्रक के अंदर पाई गई तीन नंबर प्लेट
चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि ट्रक में 12 बैल थे जिसमें 7 मर गये हैं। चालक की खोज की जा रही है। उन्होंने बताया के ट्रक के अन्दर तीन नंबर प्लेट पाया गया। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक बैलों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की तलाश जारी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+