Seema Haider or Maria Khan: सीमा या मारिया खान? आखिर क्या है पाकिस्तानी महिला का सच?
Seema Haider ya Maria Khan: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर बहुत सारे सवाल ऐसे हैं,जिनका जवाब अभी भी लोगों को नहीं मिले हैं। एक औरत का चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आ धमकने से बहुत सारे प्रश्न खड़े हो गए हैं। इस वक्त सीमा और उनका प्रेमी सचिन यूपीएटीएस के सवालों का जवाब दे रहे है, कुछ लोगों को सच है कि सीमा हैदर एक आम पाकिस्तानी महिला नहीं है बल्कि एक जासूस है, फिलहाल तफ्तीश जारी है, देखते हैं कि सीमा की प्रेमकहानी आगे कौन सा मोड़ लेती है?

लेकिन आपको बता दें कि जिस पबजी गेम के जरिए सचिन मीणा और सीमा हैदर का प्रेम परवान चढ़ा है, उस पबजी पर सीमा हैदर तो सीमा के नाम से थी ही नहीं, एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सीमा ने कहा कि 'उन्होंने पबजी पर अपनी आईडी मरिया खान के नाम से बनाई थी क्योंकि उन्हें उनके दोस्तों ने बताया था कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त अपनी असल पहचान नहीं बताते।'
साल 2020 में सीमा-सचिन की हुई थी ऑनलाइन मुलाकात
इसके आगे जो सीमा ने कहा था, वो भी काफी अचरज भरा था। दरअसल सीमा ने कहा कि वो पबजी खेल रात में खेला करती थी और धीर-धीरे उसे इसमें मजा आने लगा और इसी दौरान उसे साल 2020 में सचिन मिला, जिससे पहले उसकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। सीमा ने हालांकि ये जरूर कहा कि उसने सचिन को मरिया खान की सच्चाई बताई थी।
वो मुझे भारत दिखाता और मैं उसे पाकिस्तान
सीमा ने ये भी कहा कि 'जब हम गेम खेला करते थे और दोस्त बन गए थे तो हमने एक-दूसरे के फोन नंबर मांगे और फिर हम वीडियो कॉल पर बात करने लगे थे। सचिन मुझे भारत दिखाता था और मैं उसे पाकिस्तान। सचिन और वो घंटों बातें किया करते थे और जब एक दिन भी बातें ना हो पाती थी तो हमें लगने लगा था कि अब हम जी नहीं पाएंगे।'
सीमा ने एक दिन गुस्से में नसें काट ली थीं
सीमा ने कहा कि 'सचिन बहुत ज्यादा प्यारा और सीधा है लेकिन गुस्से वाला भी है। एक दिन जब वो नाराज हो गया और उसने पूरे दिन बात नहीं की तो सीमा ने एक दिन गुस्से में नसें काट ली थी। इस बारे में उसने सचिन के भाई को फोन करके बताया, तब जाकर सीमा से सचिन ने बात की थी।'
क्या सचिन के घर वाले झूठ बोल रहे हैं?
सीमा हैदर की बातों से ये भी पता चल गया कि सचिन-सीमा की प्रेम कहानी के बारे में सचिन के भाई को भी पता था, जबकि सचिन ने पुलिसिया पूछताछ में कहा है कि 'उसके रिश्ते का सच सीमा के भारत आने के बाद उसके घरवालों को मालूम पड़ा।'
'जीवन में कभी भी कोई गलत काम नहीं किया'
आपको बता दें कि सीमा ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा कि 'उसने अभी तक जीवन में कभी भी कोई गलत काम नहीं किया। पुलिस, पूछताछ और कोर्ट वगैरह क्या है, इस बारे में उसे कभी कुछ पता नहीं था। वो तो सचिन के प्यार के लिए इंडिया आई है, उसे तो इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं था।'
'मैंने सिर्फ प्यार किया है कोई गुनाह नहीं किया'
'उसके मन में सिवाय सचिन की मोहब्बत के कुछ भी नहीं है। सीमा ने भरोसा जताया है कि जिन बातों को लेकर भारत की एजेंसी उनके बारे में जांच कर रही है, एक दिन जरूर वो सच को सामने लेकर आएंगी, मैंने सिर्फ प्यार किया है कोई गुनाह नहीं किया है।'












Click it and Unblock the Notifications