'जय श्री राम' के नारे लगाने वाली सीमा हैदर ने पाकिस्तान में इस शख्स को लगाया वीडियो कॉल, जानकर लगेगा झटका
Seema Haider video call to Pak friend: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने जबसे देश में कदम रखा है, तबसे चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सीमा हैदर का नाम चर्चा में आते ही मीडिया से लेकर यूट्यूबर्स तक उनकी और सचिन मीणा की स्टोरी कवर करने के लिए उनसे बात करने उनके घर जा पहुंचे। इस दौरान सीमा और सचिन ने लव स्टोरी के बारे में खुलकर बातें भी कीं। अब सीमा हैदर को लेकर एक बेहद ही अहम जानकारी ये सामने आई कि उन्होंने पाकिस्तान में अपने पति गुलाम के दोस्त से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। ये बातचीत किस सिलसले में हुई, चलिये आपको बताते हैं।
सीमा ने पाक में किसे लगाया कॉल?
सीमा हैदर की जितनी चर्चा भारत में है उतनी ही पाकिस्तान में भी हो रही है। भारत में स्टार बन चुकी सीमा हैदर हेडलाइन्स में बनी हुई हैं। हाल ही में सीमा हैदर एक बार फिर उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब पाकिस्तान में अपने पति गुलाम के दोस्त को वीडिया कॉल लगा लिया। अब लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि जब सीमा हैदर ने पाकिस्तान से सारे संबंध खत्म कर लिये तो पति के दोस्त को कॉल क्यों लगाया? इन सवालों के जवाब खुद सीमा ने दिए।

शख्स ने वीडियो जारी कर बताई हकीकत
दरअसल सीमा हैदर का इंटरव्यू लेने के लिए लोग होड़ लगाए बैठे हैं। इस कड़ी में अब पाकिस्तान के मीडियाकर्मी और यूट्यूबर्स भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के दोस्त मोहसिन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि सीमा हैदर ने उन्हें वीडियो कॉल किया है। मोहसिन ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि अगर सीमा मुझे देख रही हैं तो मैंने पहले भी उनसे कहा था कि मुझे कॉन्टेक्ट करें।
सीमा हैदर ने रखी ये शर्त
इसके बाद सीमा ने वीडियो पर कमेंट कर मोहसिन से बात करने की कोशिश की। फिर सीमा ने गुलाम हैदर के दोस्त को इंस्टाग्राम पर मैसेज किए और फिर दोनों की वीडियो कॉल के जरिये बातचीत भी हुई। इस बातचीत में गुलाम के दोस्त ने सीमा से इंटरव्यू देने को कहा, जिसके बाद सीमा तैयार भी हो गई। लेकिन सीमा हैदर ने ये शर्त रखी कि इंटरव्यू के वक्त वहां गुलाम नहीं होना चाहिए।
हालांकि, इसके बाद लोग इंतजार करने लगे कि सीमा हैदर का ये इंटरव्यू कब सामने आएगा? सीमा हैदर का वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications