Seema Haider Love Story: 'बाप की एक गलती से सामने आई सीमा-सचिन की प्रेम कहानी', FIR रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Seema Haider Love Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा की 'पबजी वाली प्रेम कहानी' इस वक्त लोगों के बीच काफी चर्चित है। अपने चार बच्चों के साथ सचिन के लिए सरहद पार से आई सीमा हैदर आज हिंदू बनकर सचिन के साथ पूरी जिंदगी निभाने के लिए तैयार है।

अपने प्यार के खातिर उसने नाम, देश, पहचान और धर्म सब छोड़ दिया। उसकी प्रेम कहानी से लोग काफी हैरान हैं तो वहीं कुछ लोग कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते शनिवार को जब सीमा और सचिन को बेल मिली तो ये हर जगह सुर्खियों में आ गए।
सीमा हैदर सचिन के साथ दो महीने से नोएडा में रह रही थी
लेकिन आपको बता दें कि पकड़े जाने से पहले ही सीमा हैदर सचिन के साथ दो महीने से नोएडा के ही एक घर में किराए के मकान में रह रही थीं, सीमा-सचिन दोनों को डर था कि शायद सीमा का पाकिस्तानी होना उनके लिए मुसीबत बन सकता है।
सीमा-सचिन ने नेपाल में की थी शादी
पिछले पांच साल से एक-दूसरे से बेइंतहा इश्क करने वाल सीमा-सचिन ने इसी साल के मार्च महीने में नेपाल में शादी की थी और बतौर सीमा उसने सचिन से शादी हिंदू धर्म को अपनाने के बाद की थी, हालांकि सचिन ने धर्म परिवर्तन के लिए नहीं कहा था। ये सारी बातें सचिन-सीमा पर हुई FIR में सामने आई है।
नेपाल के एक होटल में साथ रहे सीमा-सचिन
रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में नेपाल में शादी करने और वहां के एक होटल में सात दिन साथ रहने के बाद सीमा पाकिस्तान वापस लौट गई थी क्योंकि वो उस वक्त अपने बच्चों को वहां लेकर नहीं आई थी। लेकिन शादी के बाद सचिन के बिना रहना उसके लिए मुश्किल हो गया था इसलिए सीमा ने भारत में रहने का फैसला किया और उसके बाद सचिन ने उसके लिए नोएडा में एक घर किराए पर ले लिया लेकिन इस बात की भनक उसके घरवालों को बिल्कुल भी नहीं लगी।
अवैध तरीके से सीमा हैदर ने किया था भारत में प्रवेश
उधर सीमा को भारत का वीजा नहीं मिला इसलिए वो नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से इंडिया अपने चार बच्चों संग पहुंची, उसका हाव-भाव देखकर किसी को भी नहीं लगा कि वो एक मुस्लिम महिला है।
सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा दोनों कोर्ट मैरिज करो
वो और सचिन दोनों साथ रहने लगे लेकिन इसी बीच सचिन ने अपने घरवालों को सीमा के बारे में बताया, जिसे सुनकर सचिन के पिता नेत्रपाल और पूरे घरवालों का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया लेकिन जब उन्हें पता चला कि सीमा धर्म बदलकर सचिन से शादी कर चुकी है तो सचिन के पिता नेत्रपाल ने सीमा से मिलने की इच्छा जाहिर की और इसके बाद सचिन अपने पिता को लेकर उस रूम पर गया, जहां सीमा रह रही थी।
नेत्रपाल की एक गलती से सीमा का सच सामने आया
लेकिन पिता नेत्रपाल की एक गलती से सचिन-सीमा की प्रेम कहानी सबको पता चल गई। दरअसल सीमा से मिलने के बाद नेत्रपाल ने सीमा को स्वीकार कर लिया लेकिन उन्होंने कहा कि अब दोनों को कोर्ट मैरिज करनी होगी क्योंकि बिना शादी के दोनों का रिश्ता अवैध कहलाएगा।
बुलंदशहर कोर्ट में नहीं हुई शादी
लेकिन सभी को डर था कि कहीं पाकिस्तानी होने की वजह से शादी में कोई रूकावट ना हो जाए लेकिन अपने बेटे के अवैध रिश्ते को वैध करने के लिए नेत्रपाल ने बुलंदशहर कोर्ट में शादी की अर्जी दी और 30 जून को शादी करवाने के लिए कोर्ट पहुंचे लेकिन सीमा के पाकिस्तानी होने की वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई। इसके बाद सीमा-सचिन और नेत्रपाल तीनों वापस घर आ गए लेकिन उन्हें डर सताने लगा कि अब कहीं पकड़े ना जाएं।
इस तरह से पुलिस के हत्थे चढ़े सीमा-सचिन
इसलिए नेत्रपाल से ही पैसे लेकर सीमा-सचिन बच्चों सहित हरियाणा भाग गए, वो दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन 4 जुलाई को ही वो मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने सीमा-सचिन और नेत्रपाल पर 1946 की धारा 14 और 120 बी के तहत केस दर्द किया, 7 जुलाई को सबको जमानत मिल गई और उसके बाद से सीमा-सचिन हर टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर छा गए।












Click it and Unblock the Notifications