Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन की Love Story पर बने ये भोजपुरी सॉन्ग हो रहे वायरल, आपने सुने क्या?
Seema Haider Sachin Love Story Bhojpuri Song: पाकिस्तनी महिला सीमा हैदर को पबजी खेलते हुए भारत के सचिन मीणा से प्यार हो गया। सचिन के प्यार में पागल हुई सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहदें को लांघते हुए अवैध तरीक से भारत आ पहुंची। जिसके बाद से सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी सुर्खियों में छाई हुई है।
गूगल में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी ट्रेंड कर रही है। तो वहीं, अब इस मुद्दे को भोजपुरी सिंगर्स ने कैच कर लिया है और सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई गाने बना दिए गए हैं। भोजपुरी सिंगर्स ने अपने गानों के जरिए सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को जनता के सामने पेश करने की कोशिश की हैं।

तो वहीं, इनमें से कई गाने ऐसे भी हैं, जो सचिन मीणा और सीमा हैदर की लव स्टोरी पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सीमा और सचिन की तुलना बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'गदर' के तारा सिंह और सकीना से करके भी गाने बनाए गया है। सबसे खास बात यह है कि यह गाने यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं और लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा और सचिन के ऊपर बनने वाले इन भोजपुरी गानों की लिस्ट में सबसे टॉप पर है 'पाकिस्तानी भउजी चालीसा'।
पाकिस्तानी भउजी चालीसा सॉन्ग भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर चंदा शर्मा ने गया है। इस गाने के जरिए उन्होंने सीमा को पड़ोसी मुल्क की भउजी बताया है। बता दें कि इस गाने को Fast Music Hit यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को जनता द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। छह दिन पहले रिलीज किए गए इस गाने पर 116K व्यूज़ आए है तो 1.5 K लाइक। वहीं, कमेंट की तो बाढ़ आ गई है।
सीमा हैदर सचिन पबजी चालीसा सॉन्ग के जरिए सिंगर धनपत राज ने भी सचिन और सीमा की लव स्टोरी को दुनिया के सामने रखा है। ये गाना सुनने के बाद समझ आता है कि कैसे पबजी के जरिए दोनों की मुलाकत हुई और इन्हें एक-दूजे से प्यार हो गया। इस गाने को Rani Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वहीं, दुल्हन या जासूस भोजपुरी गाने को DIWANA MUSIC यूट्यूब चैनल पर दो दिन पहले रिलीज किया गया है। इस गाने को मशहूर सिंगर ओम प्रकाश दिवाना ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं, इस गाने पर 386K व्यूज़ आए है तो 9.4 K लाइक।
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पर भोजपुरी गायक अवधेश प्रेमी यादव का गाना भी काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को 'सीमा गदर 2 देखे अईली' के नाम से रिलीज किया गया है। 7 दिन पहल रिलीज किए गए इस गाने पर 642K व्यूज आए है तो वहीं, 20K लाइक। इतना ही नहीं, गाने पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। बता दें कि सीमा-सचिन से जुड़े यूट्यूब पर एक से बढ़कर एक गाना वायरल हो रहा है।
दुनिया में जोड़ी बनावे ले रब जी.. सीमा से सचिन मिले खेल के पबजी.. भारत वाला लड़का से प्यार भईल बा.. छोड़ पाकिस्तान के फरार भईल बा..., आदि। इस गानों के जरिए बताया गया है कि सीमा और सचिन की पबजी के जरिए कैसे बात शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे के प्यार में कैसे पड़े।
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के सुपरहिट गाने 'नून रोटी खाएंगे..' की तर्ज पर एक गाना 'नून रोटी खाएंगे, पाकिस्तान लौट के न जाएंगे' भी खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications