Seema Haider 2: 'सात समंदर पार..' कोरियन गर्ल का आया UP के छोरे पर दिल, देश छोड़कर पहुंची शाहजहांपुर

South Korean Girl Love Story: पाकिस्तानी सीमा हैदर और राजस्थानी अंजू थॉमस की प्रेम कहानी को देखकर लोग पहले से ही हैरान-परेशान हैं कि यूपी के शाहजहांपुर की एक और लवस्टोरी ने लोगों को अचरज में डाल दिया है। मालूम हो कि यहां भी एक प्रेम दीवानी सात समंदर पार से अपने प्रेमी से मिलने के लिए आई है। दरअसल यहां पर साउथ कोरिया की एक लड़की अपने प्रेमी सुखजीत सिंह के लिए अपना देश और अपना घर छोड़कर चली आई , हालांकि इश्क की मारी इस लड़की ने सीमा हैदर की तरह कोई कानून नहीं तोड़ा है।

 South Korean Girl flew to India to marry her lover from Shahjahanpur Uttar Pradesh in Hindi. here is love story. its Seema Haider part 2 love story.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुवायां तहसील के उदना गांव के रहने वाले सुखजीत सिंह आज से करीब 6 साल पहले कोरिया काम के सिलसिले में गए थे। वो वहां के बुसान सिटी के एक कॉफी रेस्टोरेंट में काम करते थे और यहीं पर कोरियन गर्ल किम बोह भी काम करती थीं।

सुखजीत सिंह को इंडिया 6 महीने के लिए आना पड़ा

दोनों के बीच घनिष्ठा बढ़ी और फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लग गए लेकिन इसी बीच घरेलू कारणों की वजह से सुखजीत सिंह को इंडिया 6 महीने के लिए आना पड़ा लेकिन ये दूरियां किम को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने फिर भारत आने का फैसला कर लिया और वो फिर सुखजीत के पास शाहजहांपुर आ पहुंचीं।

दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ करवा दी

सुखजीत भी उनके बिना रह नहीं पा रहे थे लेकिन उन्हें लग रहा था कि उनके घरवाले शायद उनके रिश्ते को ना माने लेकिन उनके घरवालों ने ऐसा कुछ नहीं किया और दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ करवा दी और दो दिन पहले दोनों पंजाबी रिवाज के साथ पति-पत्नी बन गए। दोनों की शादी इस वक्त पूरे एरिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

किम को पत्नी के रूप में पाकर बहुत ज्यादा खुश हैं सुखजीत

आपको बता दें कि एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सुखजीत ने कहा कि वो किम को पत्नी के रूप में पाकर बहुत ज्यादा खुश हैं और उन्हें खुशी है कि उनकी फैमिली ने उनके प्यार को समझा है, हम कुछ दिन बाद कोरिया चले जाएंगें, मैं वहीं किम के साथ रहूंगा।

किम को भारत बहुत पसंद आया है: सुखजीत

लेकिन यहां मेरा घर है तो मैं और किम आते-जाते रहेंगे, किम को भारत बहुत पसंद आया है और वो यहां के कल्चर को देखकर भी बहुत ज्यादा खुश है। फिलहाल दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लोग इसे सीमा हैदर पार्ट 2 प्रेम कथा कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+