Seema Haider ने सचिन के लिए रखा था करवाचौथ! अब सामने आए अब्बाजान, बोले-'बड़ी भली है वो'

Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं, कोई उन्हें 'जासूस' कह रहा है तो कोई 'मानसिक बीमार'। ATS की टीम भी सचिन-सीमा से कई राउंड लंबी बातचीत कर चुकी है। एटीएस की पूछताछ के बाद सीमा हैदर ने आज तक को एक इंटरव्यू दिया है।

 Seema Haider

'जिसमें उन्होंने खुलकर कहा है कि वो किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं। वो यहां सजा काट लेंगी लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं जाएगीं क्योंकि वो अगर वहां पर गईं तो अब जिंदा नहीं बचेंगी, तो वहां मरने से अच्छा है कि मैं यहीं जेल चली जाऊं।'

'मैं दो बार करवाचौथ का व्रत भी रख चुकी हूं'

सीमा हैदर ने कहा कि ' मैं सचिन से नेपाल में शादी कर चुकी हूं, मैं शादी करने से पहले ही हिंदू बन चुकी थीं। मुझे जब से सचिन से प्यार हुआ है, तब से ही मैं हिंदू धर्म का पालन कर रही हूं, मैं सचिन के साथ वीडियो कॉल पर हिंदू त्योहारों का आनंद उठाती थीं। मैं वहां लोगों के सामने सिंदूर नहीं लगा सकती थी इसलिए किसी को वहां कुछ नहीं पता लेकिन मैं दो बार करवाचौथ का व्रत भी रख चुकी हूं।'

अब सामने आए पाकिस्तानी सीमा हैदर के अब्बाजान

जहां सीमा हैदर इस तरह की बातें पूरे आत्मविश्वास से कह रही हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में उनके 'अब्बाजान' सामने आ गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सीमा ने तो कहा था कि 'उनके पिता का निधन साल 2020 में हो गया था तो अब ये कौन से अब्बाजान हैं?'

मकान-मालिक को अब्बाजान कहती थी सीमा हैदर

तो आपको बता दें कि ये 'अब्बाजान' हैं सीमा हैदर के मकान-मालिक, जिनका नाम मंजूर अहमद है। कराची में इन्हीं के के घर पर सीमा अपने बच्चों के साथ किराए पर रहती थी और मंजूर अहमद को 'अब्बाजान' कहा करती थी।

'सीमा बहुत ही भली लड़की है'

उन्होंने पाकिस्तानी चैनल में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'सीमा बहुत ही भली लड़की है, मैं उसे अपनी बेटी कहता था और वो मुझे अब्बाजान बोला करती थी। तीन साल से वो मेरे घर पर रह रही थी। गुलाम हैदर दुबई में था और उसे हर महीने 50-70 हजार रु भेजा करता था। वो मेरा भी बड़ा ख्याल रखती थी।'

रिश्तेदारों ने लिखवाई सीमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट

एक दिन उसने बोला कि 'अब्बा मैं गांव जा रही हूं, मेरे पीछे मेरे सामान का ख्याल रखना। इसके बाद वो चली गई लेकिन लौटी नहीं, वो मई से मेरे घर पर नहीं है। हां उसे खोजते हुए उसके रिश्तेदार जरूर मेरे घर आए। जब वो मिली नहीं तो उसके रिश्तेदारों ने उसकी और उसके बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।'

'न्यूज चैनल से पता चला की सीमा हैदर भारत में है'

'लेकिन दो हफ्ते पहले उसके वीडियोज हमने न्यूज चैनल पर देखे तो पता चला कि वो एक भारतीय लड़के सचिन के लिए भारत चली गई है और वहां वो हिंदू बनकर रह रही है, ये सब हमारे लिए काफी चौंकाने वाला है, वो ऐसा कुछ कर सकती है, ये हम सोच भी नहीं सकते थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+