Puja Special Train: सियालदह-गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल ट्रेन ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें डिटेल
Sealdah-Gorakhpur Special Fare Puja Special Train News NER Gorakhpur Indian Railway: दीवाली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने खास तैयारी कर ली है इसी क्रम में रेलवे ने सियालदह-गोरखपुर-सियालदह द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के माध्यम से उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को राहत दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बातया कि 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 30 सितम्बर, 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28, 30 एवं 04, 06, 11, 13, 18 नवम्बर, 2025 दिन प्रत्येक मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24, 29, 31 अक्टूबर तथा 05, 07, 12, 14 एवं 19 नवम्बर, 2025 दिन प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 15 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

03131 सियालदह-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 30 सितम्बर, 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28, 30 अक्टूबर तथा 04, 06, 11, 13 एवं 18 नवम्बर, 2025 दिन प्रत्येक मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को सियालदह से 18.15 बजे प्रस्थान कर बर्द्धमान से 19.51 बजे, दुर्गापुर से 20.58 बजे, आसनसोल से 21.38 बजे, चितरंजन से 22.03 बजे, मधुपुर से 22.42 बजे, जसीडीह से 23.16 बजे, झाझा से 23.55 बजे, दूसरे दिन जमुई से 00.17 बजे, किऊल जं. से 00.50 बजे, मोकामा से 01.27 बजे, बख्तियारपुर से 02.17 बजे, राजेन्द्र नगर से 03.17 बजे, पटना जं. से 03.35 बजे, पाटलिपुत्र से 04.10 बजे, दिघवारा से 04.57 बजे, छपरा से 07.00 बजे, सीवान से 08.00 बजे तथा देवरिया सदर से 08.52 बजे छूटकर गोरखपुर 10.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 03132 गोरखपुर-सियालदह द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24, 29, 31 अक्टूबर तथा 05, 07, 12, 14 एवं 19 नवम्बर, 2025 दिन प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को गोरखपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 14.25 बजे, सीवान से 15.40 बजे, छपरा से 17.05 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, पाटलिपुत्र से 19.15 बजे, पटना जं. से 19.55 बजे, राजेन्द्र नगर से 20.05 बजे बख्तियारपुर से 20.47 बजे, मोकामा से 21.52 बजे, किऊल जं. से 22.42 बजे, जमुई से 23.27 बजे दूसरे दिन झाझा से 00.20 बजे, जसीडीह से 00.53 बजे, मधुपुर से 01.19 बजे, चितरंजन से 01.59 बजे, आसनसोल से 02.55 बजे, दुर्गापुर से 03.27 बजे तथा बर्द्धमान से 04.53 बजे छूटकर सियालदह 07.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications