'मेरी बेटी को पटका, मुझे मारा ...' , ज्योति मौर्या की जेठानी शुभ्रा ने ससुरालवालों का बताया काला सच!
SDM Jyoti Maurya ki Jethani Shubhra Murya: यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पिछले काफी वक्त से चर्चाओं के घेरे में हैं, उन पर उनके पति आलोक मौर्या ने एहसान फरामोशी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने ही अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया लेकिन आज जब वो अधिकारी बन गई तो उसने मुझसे मुंह मोड़ लिया है, उसका चक्कर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से चल रहा है।

जिस पर ज्योति मौर्या ने कहा कि 'उनके पति आलोक मौर्या ने उनसे झूठ बोलकर शादी की थी। उन्होंनें शादी के वक्त कहा था कि वो ग्रामपंचायत अधिकारी हैं लेकिन मुझे बाद में पता चला कि वो सफाईकर्मी हैं, वो और उनका परिवार मुझसे सिर्फ पैसे की डिमांच करता है। '
'आलोक मुझे तलाक नहीं देना चाहते हैं'
'पीसीएस बनने के बाद से उनकी और उनके घरवालों की डिमांड और ज्यादा बढ़ गई थी लेकिन जब मेरा धैर्य जवाब दे दिया तो मैंने उनसे तलाक लेने की बात कही, अब वो मुझे तलाक नहीं देना चाहते हैं और इस कारण वो मुझे बदनाम कर रहे हैं।'
ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
ज्योति मौर्या ने पति आलोक और उनके घरवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था, अभी ज्योति का मामला सुलझा भी नहीं था कि इसी बीच उनकी जेठानी शुभ्रा मौर्य ने भी आलोक मौर्या के परिवार पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया है, जिसके बाद लोगों को अब ज्योति मौर्या की बात सही लगने लगी है।
शुभ्रा मौर्या ने बताया ससुरालवालों का काला सच
हाल ही में न्यूज चैनल आज तक से बात करते हुए शुभ्रा मौर्या ने अपने ससुराल वालों पर कई तरह से गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 'उनके पति विजय मौर्या ने उनसे झूठ बोलकर शादी की थी। शादी के वक्त बताया गया था कि वो पुलिस इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी हैं लेकिन वो क्लर्क निकले। शुभ्रा ने कहा कि मैं सालों से परिवार वालों के जुल्म सह रही हूं लेकिन अब जब सारी हदें पार हो गईं तो मैंने ये कदम उठाया।'
'हर चीज के लिए मुझसे डिमांड करने लगे थे'
उन्होंने कहा कि 'शादी के बाद कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता था जब उनके पति के ससुराल वाले उन्हें ताना ना देते हो, हर बात पर वो दहेज की डिमांड किया करते थे। मैं जुल्म सह रही थी लेकिन फिर साल 2015 में मुझे सरकारी टीचर की नौकरी मिल गई। इसके बाद मैं पैसे कमाने लग गई तो ये लोग हर चीज के लिए मुझसे डिमांड करने लगे थे। जब मैं उनकी मांग पूरी ना कर पाती तो ये लोग मुझे मारते-पीटते थे।'
मेरी बेटी को पटक दिया, उसे सिर पर चोट लगी
यही नहीं जुल्म की अति तो तब हो गई जब मेरी बेटी को मनहूस कहने लगे और मुझे बेटी पैदा करने के लिए ताने मारने लगे, ये लोग निर्दयी और लालची तो थे लेकिन इसके बाद इन सभी ने इंसानियत को भी ताक पर रख दिया। इस परिवार ने लोगों ने तो एक बार मेरी बेटी को पटक दिया, मेरी नन्हीं सी बच्ची को सिर में चोट लगी थी, जिसके निशान आज भी हैं। '
'कोई भी महिला अपना घर नहीं तोड़ना चाहती'
शुभ्रा मौर्य ने कहा कि 'कोई भी महिला अपना घर नहीं तोड़ना चाहती लेकिन जब धैर्य जवाब दे दे तो इस तरह से कदम उठाना पड़ता है और इसलिए मैंने ससुर राम मौर्य, सांस लीलावती, जेठ अशोक मौर्य, देवर आलोक मौर्य, पति विनोद मौर्य के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।'
ज्योति मौर्या पर भी जुल्म करते थे ससुरालवाले
जब उनसे पूछा गया कि 'इसी तरह का आरोप ज्योति मौर्या ने भी ससुराल वालों पर लगाया है तो क्या उनके साथ भी ऐसा ही होता था' तो इस पर शुभ्रा ने कहा कि' हां बिल्कुल होता था, बस डिमांड के तरीके अलग-अलग होते थे। मैं बस चाहती हूं कि मेरे आरोपों पर पुलिस ने जो धाराएं लगाई हैं, उन पर संबधित एक्शन हो और मुझे न्याय मिले।'












Click it and Unblock the Notifications