SDM Jyoti Maurya: गाड़ी, बंगला से लेकर बॉडीगार्ड तक... एसडीएम ज्योति मौर्य को मिलती हैं शानदार सुविधाएं

SDM Jyoti Maurya Lifestyle: एसडीएम ज्योति मौर्य इस समय सोशल मीडिया से लेकर हर प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोग गूगल पर उनके बारे में हर तरह की जानकारी जुटा रहे हैं। बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य उनपर बेवफाई का आरोप लगा रहे हैं। आलोक मौर्य का कहना है कि 2022 के बाद से ज्योति मौर्य होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ रिश्ते में हैं। तो चलिए इन सब के बीच अब जानने की कोशिश करते हैं एसडीएम ज्योति मौर्य को कौन कौन सी सुविधाएं सरकार की तरफ से मिली हुई हैं।

एसडीएम ज्योति मौर्य को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं? (SDM Jyoti Maurya Facilities)
एसडीएम बनने से पहले ज्योति मौर्य एक साधारण महिला की जिंदगी जी रही थीं लेकिन एसडीएम बनने के बाद उन्हें शानदार सुविधाएं मिली हैं जिन्हें जान आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) को एक बड़ा सरकारी बंगला मिला है जिसमें वह और उनकी बेटियां फिलहाल रह रही हैं। इसके अलावा दो सुरक्षा गार्ड जो कि बंगला के गेट पर खड़े रहते हैं। साथ ही एक साईरन वाली गाड़ी मिली है जिसपर चढ़कर वह दफ्तर या किसी क्षेत्र का दौरा करती हैं। इसके अलावा वह जहां भी जाती हैं उनके साथ दो बॉडीगार्ड रहते हैं। फ्री में टेलीफोन कनेक्शन, बिजली बिल का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। यदि राज्य के किसी जिले में जाएंगी तो थ्री स्टार से लेकर फाइव स्टार तक के होटल में रहने की सुविधा मिलती है। विदेश घूमने का मौका भी मिलता है। यानी कहें तो एसडीएम ज्योति मौर्य की लाइफस्टाइल शानदार हो गई है।

SDM Jyoti Maurya Facilities

ज्योति मौर्य एसडीएम का पावर
डीएम के बाद जिला में दूसरा स्थान रखता है एसडीएम। हालांकि एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) अभी बरेली में एक सुगर मिल की महाप्रबंधक के तौर पर तैनात हैं। लेकिन इससे पहले वह जौनपुर और प्रयागराज में एसडीएम के रूप में सेवा दे चुकी हैं। एसडीएम के पास अपने क्षेत्र के तहसीलदारों पर पूरा कंट्रोल होता है और वह जिलाधिकारी को रिपोर्ट करती हैं। लॉ एंड ऑर्डर की भी जिम्मेदारी इनके ऊपर होती है। इसके अलावा कई छोटी-छोटी कार्रवाइयों के तहत मजिस्ट्रेट का काम करता है।

क्यों चर्चा में हैं एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला?
बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) पर पति आलोक मौर्य ने धोखा देने का आरोप लगाया है। पति आलोक मौर्य का कहना है कि उन्होंने पत्नी को कर्ज लेकर पीसीएस की तैयारी कराने के लिए प्रयागराज भेजा। जहां उन्होंने अच्छी तैयारी की इसके बाद उनका पीसीएस क्लियर हो गया और राज्य में 16 वीं रैंक भी पाईं। ज्योति मौर्य का महिलाओं में शानदार तीसरा रैंक था। पति आलोक मौर्य ने कहा कि 2020 तक सब कुछ सही चल रहा था लेकिन 2020 के बाद एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya)में बदलाव आने लगा। फिर मुझे शक होने लगा कि कुछ गड़बड़ है। फिर एक दिन में 2022 में मैंने होटल में उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया तो फिर पूछा ज्योति यह क्या चल रहा है। इसपर उन्होंने जवाब दिया कि यह मनीष दुबे है और यह मेरा ब्वॉयफ्रेंड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+