Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन ज्यादा पावरफुल, एसडीएम ज्योति मौर्य या कमांडेंट मनीष दुबे?

SDM Jyoti Maurya: एसडीएम ज्योति मौर्य के मामले में कमांडेंट मनीष दुबे मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके ऊपर निलंबन की तलवार लटक रही है। मनीष दुबे कभी भी सस्पेंड हो सकते हैं। लेकिन इस बीच लोग सोशल मीडिया पर दोनों अधिकारियों के बारे में कई बातें सर्च कर रहे हैं। कोइ कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) की सैलरी तो कोई एसडीएम ज्योति मौर्य की लव स्टोरी के बारे में सर्च कर रहे हैं। तो चलिए आज हम एक ऐसी जानकारी बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपलोग सर्च कर रहे होंगे।

ज्योति मौर्य और कमांडेंट मनीष दुबे में ज्यादा कौन पावरफुल
बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya SDM) और कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey Commandant) में सबसे अधिक पावरफुल ज्योति मौर्य हैं। जिला कमांडेंट के पास एसडीएम से कम पावर होता है। वह एसडीएम के नीचे काम करता है तथा उसे रिपोर्ट भी करना पड़ सकता है। एसडीएम के पास संबंधित जिले के सब डिविजन का पूरा प्रभार होता है। एसडीएम के पास कई प्रशासनिक सुविधाएं और शक्तियां प्राप्त होती हैं। नीचे पढ़ें एसडीएम ज्योति मौर्य औक कमांडेंट मनीष दुबे के पास कौन कौन से पावर हैं।

SDM Jyoti Maurya Power Than Commandant Manish Dubey Power

क्या हैं एसडीएम के पावर
एसडीएम अपने से नीचे स्तर के अधिकारियों के निलंबन की प्रक्रिया कर सरकार के पास भेजने का अधिकार रखता है।
एसडीएम अपने क्षेत्र में छापेमारी और जांच का अधिकार रखता है। अवैध प्लाटिंग मामले में कार्रवाई करने का अधिकार। एसडीएम राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में काम करता है और सरकार को रिपोर्ट करता है। चुनाव के दौरान चेकिंग से लेकर मतदान केंद्र पर व्यवस्था का जायजा लेने का पूरा अधिकार होता है।

हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज से लेकर आंसू गैस के गोले छोड़ने देने का आदेश करना। एसडीएम के पास लाइसेंस जारी करना और उसका नवीनीकरण करने का अधिकार होता है। एसडीएम के पास न्यायिक कार्य निपटाने का भी मामला होता है। राजस्व से लेकर क्षेत्रीय विवादों का निपटारा करना भी एसडीएम के अधिकार क्षेत्र में आता है। नीचे पढ़िए होमगार्ड कमांडेंट के पास क्या पावर होता है।

होमगार्ड कमांडेंट के पास पावर (Home Guard Commandant Manish Dubey)
होमगार्ड कमांडेंट के पास जिले के होमगार्ड कर्मचारियों के कामकाज देखने काा पावर होता है। यानी जैसे डीएसपी एसपी के बाद पुलिस की कमान देखता है वैसे ही होमगार्ड कमांडेंट एक जिले में होमगार्ड का मुखिया होता है। होमगार्ड कमांडेंट के पास होमगार्ड की भर्ती और निलंबित करने का अधिकार होता है। इसके अलावा उसके पास कोई ज्यादा अधिकार नहीं होता है।

क्या है एसडीएम ज्योति मौर्य और मनीष दुबे का मामला
बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के पति आलोक मौर्य ने होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आलोक मौर्य का कहना है कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य और उनके तथाकथित प्रेमी मनीष दुबे उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। उन्हें गाड़ी से कुचलकर या किसी अन्य तरीके से मारने का प्लान बना रहे हैं।

पति आलोक मौर्य ने कहा कि अपनी पत्नी को कर्जे लेकर पीसीएस की तैयारी कराने भेजा था। ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने अच्छी तैयारी की और इस परीक्षा को पास कर एसडीएम बन गई हैं। ज्योति को इस परीक्षा में 16 रैंक आई। 2022 तक सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन 2022 के बाद ज्योति मौर्य, मनीष दुबे के संपर्क में आ गईं। फिर दोनों को अवैध संबंध बनाते मैंने रंगे हाथों पकड़ा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+