UP Schools: भारी बारिश के अलर्ट के बाद यूपी के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

UP Schools Shut Due To Heavy Rain: उत्तर प्रदेश में जाते हुए मानसून ने बारिश की झड़ी लगा रखी है। झमाझम बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। भारी बारिश की भविष्यवाणी के चलते राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।

UP Schools Shut Due To Heavy Rain

लखनऊ में सोमवार को स्कूल बंद

लखनऊ जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि जिले में शाम से हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मद्देनजर शहरी और ग्रामीण इलाकों की 12वीं तक की सभी स्कूलों का 10 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया जाता है। लखनऊ के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और आगरा में 10 अक्टूबर को 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए।

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

इसके अलावा बरेली, बुलंदशहर में 11 अक्टूबर तक, जबकि अलीगढ़ में 12 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं। ऐसे ही मुरादाबाद, रामपुर, संभल, सीतापुर में सिर्फ सोमवार को 12वीं तक स्कूल बंद रखने का डीएम ने आदेश दिए हैं। अमरोहा में आठवीं तक के स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। स्कूलों को सभी अभिभावकों और छात्रों को संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचित करने के लिए कहा गया है कि भारी बारिश के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

यूपी में झमाझम बारिश जारी

बता दें कि ​यूपी में हो रही लगातार बारिश के बाद लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज बरसात के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। शहरों और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो रखा है। ऐसे में कई और जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हो सकते हैं।

भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा आईएमडी ने महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश होने चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+