भदोही: स्कूल वैन में गैस सिलेंडर फटने से आग लगी, 13 बच्चे झुलसे, 6 की हालत गंभीर

Bhadohi News, भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार की सुबह एक प्राईवेट स्कूल वैन में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस दुर्घटना में करीब 13 बच्चों के झुलसने की सूचना है। वहीं, 6 बच्चों को हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है वैन रसोई गैस के सिलेंडर से चल रही थी।

school van got fire in bhadohi students injured

जानकारी के अनुसार, घटना भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि यहां एक निजी स्कूल की वैन सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। जैसी ही वैन कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर गांव के निकट पहुंची, तभी सिलेंडर में धमाके के साथ आग लग गई। इसमें सवार करीब 13 से अधिक बच्चे सवार थे। लगभग सभी झुलस गए हैं।

वैन में सवार स्कूली बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने बाहर निकाला और महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने 6 बच्चों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+