UP School Holiday: यूपी के इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी, वाराणसी में 12th का समय बदला
UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर शुरू हो गया है, जिसके चलते योगी सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठाए हैं। कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां (School Holiday) घोषित कर दी गई हैं। जानिए आपके शहर में स्कूलों को लेकर क्या हैं नए निर्देश।
UP School Update: गोंडा और संभल में दो दिनों की छुट्टी
भीषण ठंड और जीरो विजिबिलिटी को देखते हुए गोंडा और संभल जिलों में 19 और 20 दिसंबर को स्कूलों में पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है। गोंडा में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि संभल में बेसिक शिक्षा परिषद सहित सभी बोर्डों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी, हालांकि जिन स्कूलों में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं हैं, उन्हें इससे छूट दी गई है।

Varanasi School Timing Change: वाराणसी में बदला स्कूलों का समय
वाराणसी में भी शीतलहर का असर दिखने लगा है, जिसके बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब वाराणसी में स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद कर दिए जाएंगे। यह निर्णय पछुआ हवाओं के कारण गिरते तापमान और बच्चों को सुबह के कोहरे से बचाने के लिए लिया गया है।
Kanpur Lucknow School Timing Change: कानपुर, लखनऊ और अन्य जिलों की स्थिति
पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कानपुर, कानपुर देहात, उरई और औरैया में 12वीं तक के स्कूलों को 20 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश है। वहीं, बदायूं, बरेली, जौनपुर और कासगंज में कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। राजधानी लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 बजे से कर दिया गया है ताकि ठंड का प्रभाव कम हो सके।
UP School Holiday: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में पछुआ हवाओं की गति तेज होने से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। वाराणसी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 10.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। नमी वाली हवाओं के कारण धूप का असर बेअसर साबित हो रहा है।
UP School Holiday: अगले तीन दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, दिसंबर के दूसरे सप्ताह से मौसम ने 'यू-टर्न' लिया है। आने वाले तीन दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में 'घने कोहरे' का अलर्ट जारी किया गया है। ग्रामीण इलाकों जैसे बाबतपुर, चौबेपुर और आराजीलाइन में कोहरे का असर शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक रहेगा, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की पूरी आशंका है।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
UPMSP 10th-12th Result: यूपी बोर्ड की कॉपियां चेक करने में आई तेजी, अप्रैल के इस सप्ताह में आएगा रिजल्ट -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications