Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी की कैबिनेट में शामिल हुए ओपी राजभर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को फिर मंत्री बन गये। मंगलवार को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार में कैबिनेट का विस्तार किया गया जिसमें ओपी राजभर के अलावा बीजेपी के विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, आरएलडी के विधायक अनिल कुमार और बीजेपी के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।

sbsp-president-om-prakash-rajbhar-becomes-minister-in-up-lok-sabha-elections-2024

यह भी बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान ओपी राजभर की पार्टी सुभाष सपा और सपा के बीच गठबंधन हुआ था। लेकिन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार को पूर्ण बहुमत मिला।

इसके बाद से ही सपा और सुभासपा के बीच दूरियां आ गईं। फिर बाद में ओपी राजभर गठबंधन से अलग हो गए और एनडीए में शामिल हो गए। एनडीए में शामिल होने के बाद लंबे समय से राजभर के मंत्री बनने की चर्चा थी।

ओम प्रकाश राजभर खुद कई बार मंत्री बनने की बात कह चुके थे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद उन्होंने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली।

खबर अपडेट की जा रही है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+