सावन में झारखंड,उत्तर प्रदेश,बिहार, दिल्ली सहित इन जगहों की राह आसान बनाएंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट
Sawan Special Train List News Uttar Pradesh: सावन का पवित्र माह चल रहा है। शिव भक्त शिवालयों में उमड़ रहे है। ऐसे में शिवभक्तों को राहत देने के लिए रेलवे ने खास पहल की है। कई सावन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं है। यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
सावन स्पेशल ट्रेन लिस्ट
बढ़नी-देवघर-बढ़नी एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रा को ध्यान में रखकर श्रद्धालु कावड़ियों की सुविधा के
लिये व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त 10 अगस्त,2025 तक प्रतिदिन बढ़नी से गोरखपुर होकर
05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी विशेष गाड़ी तथा बनारस से मधुपुर के लिये 04 ट्रिपों में 04, 21, 28 जुलाई एवं 04
अगस्त,2025 को 03157/03158 मधुपुर-बनारस-मधुपुर साप्ताहिक अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है।

मनकापुर-गोंडा-मनकापुर एक्सप्रेस
भीड़ को ध्यान
में रखते हुये 05013/05014 मनकापुर-गोंडा-मनकापुर मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन मनकापुर तथा गोंडा से 27 जुलाई से 09 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन 14 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05013 मनकापुर-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 जुलाई से 09 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन मनकापुर से 14.00 बजे, झिलाही से 14.08 बजे, मोतीगंज से 14.17 बजे तथा बरुआचक से 14.26 बजे छूटकर गोंडा 14.45 बजे पहुँचेगी।
गोंडा-अयोध्या धाम जं.-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी
भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05012/05011 गोंडा-अयोध्या धाम जं.-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन गोंडा से 27 जुलाई से 09 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार (शुक्रवार को छोड़कर) तथा अयोध्या धाम जं. से 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार (शनिवार को छोड़कर) 12 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
Indian Railway: शोहरतगढ़-परसा-बढ़नी खंड पर हो रहे कार्य के चलते कई ट्रेनें हुईं शॉर्ट टर्मिनेट
05012 गोंडा-अयोध्या धाम जं. मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 जुलाई से 09 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार,
बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार (शुक्रवार को छोड़कर) गोंडा से 21.40 बजे प्रस्थान कर बरुआचक से 21.52 बजे,
मोतीगंज से 22.01 बजे, झिलाही से 22.10 बजे, मनकापुर से 22.35 बजे, टिकरी से 22.48 बजे, नवाबगंज गोण्डा से 22.58 बजे,
कटरा से 23.10 बजे तथा रामघाट हाल्ट से 23.22 बजे छूटकर अयोध्या धाम जं. 23.50 बजे पहुँचेगी












Click it and Unblock the Notifications