Sawan Special Train: गोरखपुर -आसनसोल एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
Sawan Mela Special Train News Uttar Pradesh: श्रावणी मेला में श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 27 जुलाई, 2025 रविवार को तथा गोरखपुर से 28 जुलाई, 2025 सोमवार को एक फेरे हेतु निम्नवत किया जायेगा।
03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 27 जुलाई, 2025 रविवार को आसनसोल से 21.00 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 21.30 बजे, मधुपुर से 22.25 बजे, जसीडीह से 23.05 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.30 बजे, किऊल से 01.07 बजे, मोकामा से 01.42 बजे, बख्यितयारपुर से 02.17 बजे, पटना से 03.30 बजे, पाटलिपुत्र से 04.30 बजे, छपरा से 07.00 बजे, सीवान से 08.05 बजे तथा देवरिया सदर से 09.12 बजे छूटकर गोरखपुर 10.45 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: गोरखपुर - आसनसोल एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
वापसी यात्रा में, 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 28 जुलाई, 2025 सोमवार को गोरखपुर से 13.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 15.10 बजे, सीवान से 16.25 बजे, छपरा से 17.50 बजे, पाटलिपुत्र से 20.00 बजे, पटना से 20.35 बजे, बख्यितयारपुर से 21.25 बजे, मोकामा से 22.07 बजे, किऊल से 23.47 बजे, दूसरे दिना झाझा से 00.55 बजे, जसीडीह से 01.30 बजे, मधुपुर से 01.55 बजे तथा चित्तरंजन से 02.47 बजे छूटकर आसनसोल 03.50 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान (अनारक्षित) के 20 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications