Saurabh And Muskan: पति से पैसे लेकर प्रेमी साहिल पर उड़ाए, सौरभ की पत्नी मुस्कान का खौफनाक सच आया सामने!

Saurabh And Muskan: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि सौरभ की कमाई का बड़ा हिस्सा उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने ऐशो-आराम में उड़ा दिया। पुलिस को जानकारी मिली है कि सौरभ को ऑनलाइन ठगी का डर सताने लगा था, जिसके चलते उसने अपने बैंक खाते से सभी पैसे निकाल लिए थे।

एसपी सिटी के अनुसार, सौरभ को शक था कि उसके खाते में जमा छह लाख रुपये कहीं ठगी का शिकार न हो जाएं। इसी वजह से उसने खाते से पैसे निकालकर कुछ रकम अपने माता-पिता को दे दी थी, जबकि एक लाख रुपये पत्नी मुस्कान को सौंपे थे। बाकी पैसे उसने अपने एक दोस्त के पास रखवा दिए थे। पुलिस अब बैंक लेन-देन की पूरी जानकारी जुटा रही है।

saurabh-and-muskan-lover-sahil

पुलिस जांच में पता चला है कि मुस्कान और साहिल ने शिमला जाने के लिए 54 हजार रुपये में एक कैब बुक की थी। शिमला पहुंचने के बाद दोनों मनाली और कसोल भी घूमने गए। एसपी सिटी ने बताया कि सौरभ से मिले एक लाख रुपये मुस्कान ने शिमला में ही खर्च कर दिए। पैसे खत्म होते ही दोनों मेरठ लौट आए।

शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल में कपल एंट्री की सख्ती के चलते उन्होंने यह झूठ बोला था।

गुमराह करने के लिए रची झूठी कहानी

पुलिस को भटकाने के लिए मुस्कान ने नई साजिश रची। सोमवार को मेरठ पहुंचकर उसने अपने पिता प्रमोद से कहा कि सौरभ कई दिनों से घर नहीं आया है। उसे शक है कि सौरभ के माता-पिता और भाई ने उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद वह अपने पिता के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंची और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो मुस्कान ने पूरी सच्चाई उगल दी।

शव मिलने पर खुला राज

जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उन्हें अंदर से तेज बदबू आई। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला साफ हो गया। पुलिस को सौरभ का शव घर के अंदर से बरामद हुआ, जिससे यह साफ हो गया कि यह एक सुनियोजित साजिश थी।

एसपी सिटी के मुताबिक, शादी के बाद सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान के साथ अलग रह रहा था और आर्थिक तंगी झेल रहा था। इस दौरान मुस्कान के पिता प्रमोद ने समय-समय पर सौरभ की आर्थिक मदद भी की थी। लेकिन मुस्कान और साहिल ने इस विश्वास का गलत फायदा उठाया और सौरभ की कमाई को अपनी मौज-मस्ती में लुटा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+