सपा से पूर्व विधायक पुत्र पर युवती को गर्भवती करने का आरोप, पुलिस ने थाने के मंदिर में कराई शादी
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी समाजवादी पार्टी से छानबे विधानसभा से पूर्व विधायक भाईलाल कोल के पुत्र की सोमवार लालगंज थाना परिसर के अंदर स्थित मंदिर में शादी कराई गई। युवती ने शनिवार को प्रेम-संबंध के दौरान गर्भवती करने और अब शादी करने से इंकार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद दोनों पक्ष शादी करने के राजी हुए। दोनों की थाने के मंदिर में शादी कराई गई।

कई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पूर्व विधायक भाई लाल कोल के पुत्र पंकज कोल का क्षेत्र के भेड़ा गांव निवासी एक युवती से कई साल से प्रेम प्रपंच चल रहा था। युवती शनिवार को थाने पहुंचे कर गर्भवती होने की बात कहते हुए पूर्व विधायक पुत्र से शादी करने की बात कहने लगी। पुलिस ने पंकज कोल और उसके पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया। पहले पंकज कोल ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर युवती ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
मुकदमा दर्ज होने के डर के बाद राजी हुआ पंकज
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने दोनों पक्षो से बात कर फैसला लेने के लिए कहा। फैसला न लेने पर युवती की तहरीर पर कार्रवाई की बात कही। दोनों पक्षो के बीच काफी पंचायत हुई। इसके बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। सोमवार की दोपहर लालगंज थाने में स्थित विष्णु व शंकर जी के मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications