'यहां बहुत सारे असुर हैं...', Sanjeev Jeeva के मर्डर पर रामगोपाल यादव ने क्यो दिया ये बयान

Ram Gopal Yadav: गैंगस्टर संजीव जीवा हत्याकांड का जिक्र करते हुए सपा सांसद रामगोपाल यादव ने प्रदेश की योगी सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां बहुत सारे असुर है।

Sanjeev Jeeva News: समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कुछ दिनों पहले लखनऊ कोर्ट परिसर के अंदर हुए शूटआउट (lucknow court shootout) को लेकर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। साथ हीं, प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला।

दिन दहाड़े कोर्ट परिसर के अंदर गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा (gangster Sanjeev Maheshwari Jeeva) की हत्या का जिक्र करते हुए सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैं, ऐसी घटनाए नियमित रूप से हो रही हैं।

Ram Gopal Yadav

उन्होंने न्यूज़ एजेसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'अगर राज्य सरकार खुद मानती है कि ऐसी हत्याएं ठीक हैं तो उन्हें कौन रोकने वाला है?...असुरों की भरमार है।' यहां 'असुर' वो हैं जो लोगों पर अत्याचार करते हैं...।' इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है।

सपा सांसद ने कहा कि असुरों के विनाश के लिए नैमिषारण्य (naimisharanya) से कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरीन उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग किसी असुर से कम नहीं हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि लखनभ में लगातार हत्याएं हो रही है। कलेक्ट्रेट, मजिस्ट्रेट, पुलिस कस्टडी में और अब जज के सामने हत्या हुई।

उसके बावजूद भी कानून व्यवस्था का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्थान नहीं की कोई चीज नहीं है और ना ही कोई प्रदेश में सुरक्षित है। कहा कि भाजपा नेता प्रचार कर रहे है कि प्रदेश में कानून राज है, लेकिन यहां तो जंगल राज है। किसी का जीवन सुरक्षित नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+