पिता सुनील दत्त की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने काशी आए संजय दत्त
इस धार्मिक पूजन में 8 ब्राह्मण संजू की पिता और माता की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए विधिवत पूजन किया तो वहीं संजय के ठीक पीछे अदिति राव इस पूजन में हाथ जोड़े बैठी रही।
वाराणसी। बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त बुधवार को काशी पहुंचे। वे आने वाली फिल्म भूमि के प्रमोशन के लिए बनारस आये थे तो वहीं पितृपक्ष के मौके पर बनारस के रानी घाट पर अपने पिता सुनील दत्त और माँ नरगिस के साथ ही दादा, दादी, नाना, नानी के अलावा सभी पूर्वजों का पिंड दान किया।

8 ब्राह्मणों ने कराया पूजन
इस धार्मिक पूजन में 8 ब्राह्मण संजू की पिता और माता की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए विधिवत पूजन किया तो वहीं संजय के ठीक पीछे अदिति राव इस पूजन में हाथ जोड़े बैठी रही। अदिति फिल्म में संजय की बेटी का रोल कर रही हैं। फिल्म 'भूमि' की स्टार कास्ट शेखर सुमन,अदिति राव, निदेशक ओमंग कुमार, एक्ट्रेस अदिति राव, शेखर सुमन और पाखी हेगड़े मौजूद रही।

कहा- पिता की आखिरी ख्वाहिश थी...
पूजन के बाद संजय दत्त ने कहा कि मेरे पिता ने कहा था कि जब जेल से आजाद हो जाना तो काशी जाकर मेरे साथ-साथ अभी पूर्वजो का पिंडदान जरूर कर देना। पिता की आखिरी ख्वाहिश थी, उसे पूरा करना बहुत जरूरी था, इसलिए काशी आया हूँ।

कई कार्यक्रमों में लेना है हिस्सा
अपनी फ़िल्म के प्रमोशन में बनारस आये संजय दत्त को पिंड दान के अलावा एक अखबार और दो निजी स्कूलों में भी जाने का कार्यक्रम था। संजय दत्त के साथ अदिति राव, शेखर सुमन, पाखी हेगड़े निर्देशक ओमंग कुमार फ़िल्म 'भूमि ' का प्रमोशन करेंगे।
बता दें कि इस फ़िल्म में संजय दत्त का लीड रोल है और अदिति राव इस फिल्म में संजय दत्त की बेटी के रोल में नजर आएंगी। इसके आलावा शेखर सुमन भी संजय के दोस्त के रोल में नजर आएंगे। संजय दत्त की फ़िल्म 'भूमि' 22 सितम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है।
-
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
गोंडा में दुखद घटना: बिजली का तार गिरने से व्यक्ति की मौत












Click it and Unblock the Notifications