Samuhik Vivah Yojana: सरकारी योजना के लिए ससुर ने करा दी जीजा और साली की शादी, अब बन गई बड़ी मुसीबत

Samuhik Vivah Yojana: सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए एक परिवार ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी इलाके में चारों ओर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली राशि ने रिश्तों की मर्यादा तक भुला दी। अब यह मामला लगातार पंचायतों में उलझा हुआ है।

कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी तीसरी बेटी का निकाह अपने ही दामाद से करवा दिया। पहले से तय था कि योजना का लाभ लेने के बाद दामाद अपनी दूसरी पत्नी को तलाक दे देगा। लेकिन अब हालात कुछ और ही करवट ले चुके हैं।

Samuhik Vivah Yojana father marries

योजना से मिले पैसे ने रिश्तों में दरार डाल दी है। दामाद अब अपनी पहली पत्नी को तलाक देने पर अड़ गया है और दूसरी यानी अपनी साली के साथ ही रहना चाहता है। इस स्थिति से परिवार में हर रोज पंचायतें हो रही हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा।

लालच में रिश्तों की दीवारें गिरीं

यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर से जुड़ा है। गांव के लोगों के मुताबिक, कस्बे निवासी व्यक्ति की तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो पहले ही विवाहित थीं। कुछ साल पहले उसकी दूसरी बेटी का विवाह मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के युवक से हुआ था।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले 50 हजार रुपए के लालच में, व्यक्ति ने तीसरी अविवाहित बेटी का भी निकाह उसी दामाद से करा दिया। यह सब सरकारी सहायता पाने के मकसद से हुआ और योजना के कागजात में भी फर्जीवाड़ा किया गया।

योजना के पैसे ने बढ़ाया विवाद

शादी के बाद जब योजना के तहत चेक मिला तो दामाद ने भी रुपए मांगने शुरू कर दिए। ससुर ने शर्त के अनुसार दामाद से तीसरी बेटी को तलाक देने को कहा, लेकिन दामाद ने साफ इनकार कर दिया। उसने उल्टा कहा कि वह पहली पत्नी को तलाक देगा लेकिन नई वाली को नहीं छोड़ेगा।

दामाद द्वारा पहली पत्नी को तलाक देने के बाद कहे जाने के बाद अब परिवार में तनाव और बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इसका हल निकालने के लिए हर दिन रिश्तेदारों और मानिंद लोगों को बुलाकर पंचायत हो रही है, लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दामाद अब अपनी पहली पत्नी को भी मायके लेकर आ गया है। वह कह रहा है कि नई पत्नी (जो उसकी साली है) को भी उसके साथ भेजा जाए। इस मांग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद लगातार गहरा रहा है। लोग इस बात पर हैरान हैं कि सरकारी योजना के चक्कर में लोग किस हद तक जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+