'तुम्हारा कुछ भी नहीं होने देंगे', जानें कौन उकसा रहा संभल में लोगों को? पुलिस ने अब दर्ज किया केस
Sambhal Shahi Jama Masjid: हम तुम्हारे साथ है..तुम्हारा कुछ भी नहीं होने देंगे। अपने मंसूबे पूरे करो। इसके बाद संभल जिले में भीड़ उग्र हो गई थी और इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब संभल की जनता को उकसाने वालों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बता दें, रविवार 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की उठी थी।
संभल हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति भी काफी गरमाई हुई है। इस बीच, पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और शहर के सपा विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सोहेल इकबाल के खिलाफ केस दर्द किया है। यह केस पुलिस ने भड़काऊ बयानबाजी के आरोपों में दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभल और नखासा थाना में कुल सात केस दर्ज किए हैं।

पुलिस ने सपा संसद बर्क और विधायक पुत्र के साथ-साथ सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक सोहैल इकबाल पुत्र इकबाल महमूद द्वारा सर्वे की कार्रवाई को बाधित करने के उद्देश्य से यह कहकर भड़काया गया कि सांसद जिया उर रहमान बर्क हमारे साथ है। हमलोग तुम्हारा कुछ भी नहीं होने देंगे..अपने मंसूबे पूरे करो।
इसके बाद भीड़ उग्र हो गई थी। हालांकि विधायक के बेटे सोहैल इकबाल ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि हिंसा के वक्त वे मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि पुलिस हाउस अरेस्ट कर लिया था तो मैं मौके पर कैसे पहुंचता। गौरतलब है कि संभल हिंसा मामले में योगी सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि यह स्थानीय सांसद और विधायक के बीच राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई है।
तुर्क और पठान के बीच वर्चस्व को लेकर यह हिंसा भड़की, जिसमें विधायक के समर्थकों की मौत हुई। वहीं, सपा की तरफ से पुलिस और सरकार पर निशाना साधा गया है। सपा का आरोप है कि पुलिस की गोली से चार युवकों की मौत हुई। इतना ही नहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दुबारा सर्वे को लेकर भी सवाल उठाए।
27 की गिरफ़्तारी, 100 की हुई शिनाख्त
अब तक पुलिस ने 27 आरोपियों को गिरफ्तार हो चुकी, जबकि कई उपद्रवियों की शिनाख्त की गई है। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि 100 से अधिक पत्थरबाजों की शिनाख्त हो चुकी है। सभी के पोस्टर जारी किए जाएंगे। साथ ही सभी से वसूली भी की जाएगी। वहीं, मुरादाबाद कमिश्नर अनंजय कुमार सिंह ने कहा, 'मृतकों के परिजनों को आमंत्रित किया है। अगर वे FIR दर्ज़ करेंगे तो हम FIR दर्ज़ जरूर करेंगे। 4 लोगों का मारा जाना दुखद है।'












Click it and Unblock the Notifications