Sambhal Violence: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की बढ़ सकती है मुश्किल! SIT के सामने हुए पेश
Sambhal News: संभल हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ सकती है। सपा सांसद बर्क आज 8 अप्रैल 2025 को संभल में थाने पहुंचे हैं। एसआईटी ने उन्हें संभल हिंसा मामले में पूछताछ के लिए तलब किया हैं।
संभल से सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क पर संभल में हिंसा भड़काने का आरोप है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है।

संभल में हिंसा भड़काने के आरोपी सपा सांसद बर्क ने थाने में पूछताछ पर जाने से पहले कहा कि " मैं कानून और संविधान में विश्वास रखता हूं, न्यायपालिका में मेरी आस्था है। आज मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, मेरे डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन इसके बावजूद मैं थाने जा रहा हूं, ताकि पुलिस प्रशासन को ये ना लगे कि मैं जांच में सपोर्ट नहीं कर रहा हूं।
गौरतलब है कि 23 मार्च को जामा मज्जिद कमेटी के मेंबर जफर अली को अरेस्ट किया गया था। जफर अली ने एसआईटी को दिए अपने बयान में सपा सांसद बर्क की संभल हिंसा में संलिप्तता होने के बारे में खुलासा किया था। पुलिस ने अपनी केस डायरी में 24 नवंबर की संभल हिंसा में जामा मज्जिद के सदर जफर अली और सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा साजिश का जिक्र किया था।
गौरतलब है कि सपा सांसदब बर्क को एसआईटी ने नोटिस दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर थमाई थी। सपा सांसद पर हिंसा से दो दिन पहले भड़काऊ भाषण देने का भी आरोप है। विशेश जांच दल (SIT) के सीओ कुलदीप कुमार ने जानकारी दी कि सपा सांसद संभल हिंसा के नामजद आरोपी हैं और उन्हें जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया गया है। उनका बयान 8 अप्रैल का दर्ज किया जाएगा।एसआईटी उनका बयान दर्ज करेगी। SIT के समक्ष पेश होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications