Sambhal Shahi Jama Masjid के सर्वेक्षण दल पर पथराव, सड़कों पर पत्थर, सामने आया घटना का वीडियो
Sambhal Shahi Jama Masjid Survey: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान रविवार 24 नवंबर को बवाल हुआ है। इस बवाल में दो लोगों की मौत हो गई और इस हिंसक झड़प में एसपी के पीआरओ के पैर में गोली भी लग गई। दरअसल, सर्वे के लिए पहुंची टीम को लेकर मुस्लिम समाज के लोग भड़क गए थे।
उग्र भीड़ ने शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम के ऊपर पथराव कर दिया और गाड़ियां में आग लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उग्र हुई भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहार लिया। इस बीच, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़कों पर पत्थर पड़े हुए नजर आ रहे है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने घटना की वीडियो जारी किया है। साथ ही, बताया कि शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए जब एक सर्वेक्षण दल वहां पहुंचा तो पथराव की घटना में मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कों पर पत्थर बिखर गए। वहीं, इस घटना पर राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बयान भी सामने आया है।
#WATCH | Sambhal, Uttar Pradesh: Houses were damaged and stones scattered on the streets where an incident of stone pelting took place when a survey team arrived at the Shahi Jama Masjid to conduct a survey of the mosque. pic.twitter.com/pPoMP0f8zi
— ANI (@ANI) November 24, 2024
उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश की अवहेलना करना निंदनीय है। न्यायालय के आदेश का पालन न करना बहुत बड़ा अपराध है। योगी आदित्यनाथ के राज में सभी को कानून और व्यवस्था के अनुसार रहना होगा, चाहे वह किसी भी वर्ग या समाज में किसी भी दर्जे का क्यों न हो।
वहीं, संभल पत्थरबाजी की घटना पर मंडल आयुक्त अनंजय कुमार सिंह ने बताया कि आज कोर्ट के आदेश से 7 बजे से 11 बजे तक सर्वे किया जाना था। शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे चल रहा था इसी दौरान कुछ लोग एकत्रित होकर जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी करने लगे। वहां पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा मौजूद थी।
हालांकि कुछ समय बाद वे पथराव करने लगे...पहचान की जा रही है कि इसमें कौन लोग शामिल थे। घटना में हमारे जवान भी घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस ने बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया। सर्वे की टीम अपना काम करके रवाना हो चुकी है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और सब कुछ ठीक चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications