VIDEO: बीच-बचाव करने आई यूपी पुलिस को हिस्ट्रीशीटर ने बांधकर पीटा, देखकर भाग गया होमगार्ड

संभल। उतर प्रदेश के संभल में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो खाकी को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला संभल के सदर कोतवाली इलाके के चौधरी सराय का है जहाँ मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक पक्ष ने बंधक बना लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस टीम जैसे-तैसे मोके से जान बचाकर वापस आई और मामले की सूचना कोतवाली में दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई घर खंगाले मगर पुलिस को कोई भी आरोपी नहीं मिला। फिलहाल घायल पुलिस कर्मी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

sambhal history sheeter beaten up police and ran away

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी बिशारत व फरहद के बीच मकान के हिस्से बंटबारे को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है जिसको लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों भाई बंटबारे को लेकर भिड़ गए और दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट होने लगी। पड़ोस के लोगों ने चौधरी सराय चौकी पर मारपीट हो जाने की जानकारी दी। इसी बीच विशारत पक्ष के लोग पुलिस को देखकर भी नहीं डरे और उन्होंने सिपाही शिशुपाल सिंह को भी बंधक बना लिया और जमकर लात घूसों से सिपाही की पिटाई कर दी।

काफी देर तक सिपाही के साथ मारपीट की गई इस बीच साथी होमगार्ड सोराज ने चौकी पर पहुंचकर जानकारी दी। तब तक सिपाही भी किसी तरह आरोपियों के चुंगल से छूटकर भागा और चौकी पहुंचा मामले के बाद कोतवाली प्रभारी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और आरोपी की तलाश में कई घर और छतों को खंगाला गया लेकिन वह हाथ नही आ सकें जिसके बाद पुलिस ने सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

एसपी संभल का कहना है कि आरोपी पक्ष फरहद नामी हिस्ट्रीशीटर है। इस पर कई मुकदमे भी दर्ज़ हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है और लगातार दबिशें दी जा रही हैं। मगर देखने वाली बात ये है कि आरोपी का रिकॉर्ड पुलिस के सामने अभी ही क्यों आया इससे पहले पुलिस कहा सो रही थी और आरोपी खुलेआम घूम रहा था। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को हिस्ट्रीशीटर बताकर उसकी तलाश में जुटी है मगर जिस तरह से पुलिस टीम की खुलेआम पिटाई की गयी उससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधियों में पुलिस का भय बिलकुल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+