यूपी: दरोगा की शर्मनाक करतूत, पिस्तौल की नोंक पर छात्रा के कपड़े उतरवाने का आरोप

संभल। यूपी के संभल में एक किशोरी ने दरोगा पर निवस्त्र करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। किशोरी का आरोप है कि दरोगा उसे पुलिस चौकी में ले गया और पिस्तौल की नोंक पर लेकर उसके कपड़े उतरवाये और छेड़छाड़ की। किशोरी ने रजिस्ट्री भेजकर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है। वहीं, आईजी जोन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं है।

 In Sambhal, a teenager accused of physical abuse a police couple

चंदौसी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 10 कक्षा की छात्रा 23 अप्रैल से लापता है। परिजनों ने छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रा की सहेली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तथा छात्रा के बारे में पूछताछ की। किशोरी ने कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। शुक्रावर को थाने पहुंची पीड़िता ने मीडिया के सामने चौकी पर तैनात एक दारोगा गनप्वाइंट पर लेकर निर्वस्त्र करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने कहा कि दारोगा ने उसे गनप्वाइंट पर लिया तथा छात्रा के बारे में जानकारी की। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने किशोरी के कपड़े उतरवाए तथा छेड़छाड़ करने की कोशिश की। दारोगा ने किशोरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक निर्वस्त्र ही रखा। उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर किशोरी ने घटना से अवगत कराया है तथा दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 In Sambhal, a teenager accused of physical abuse a police couple

किशोरी ने बताया कि जिस वक्त उसे उसके घर से लाया गया उस वक़्त पुलिस टीम के साथ कोई भी महिला पुलिस या कांस्टेबल नहीं थी। पीड़िता ने बताया कि पूछताछ के दौरान भी कोई महिला पुलिस नहीं थी। वहीं, जब आरोपी दरोगा से बात की गई तो उसने अपने ऊपर लगे हुए सभी आरोपी को झूंठा बताया है। वहीं, इस मामले में आईजी जोन विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर किशोरी न ऐसे आरोप लगाये है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+