यूपी चुनाव: सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की लिस्ट, अखिलेश यादव करहल से लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली, 24 जनवरी: उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान जारी है। इस बीच सोमवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी एक और लिस्ट जारी की, जिसमें 159 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले सपा गठबंधन की एक लिस्ट आई थी, लेकिन उसमें ज्यादातर राष्ट्रीय लोक दल के ही प्रत्याशियों के नाम थे। सपा की इस पहली लिस्ट में सबसे चर्चित नाम सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का है, जो मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। (लिस्ट-नीचे)

सपा ने जेल में बंद आजम खान को रामपुर से टिकट दिया है, जबकि उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान स्वार सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा चरथावल सीट से पंकज मलिक, नकुड़ से धर्मपाल सैनी और सहारनपुर देहात से आशु मालिक को मैदान में उतारा गया है। वहीं इस लिस्ट ने बीजेपी छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य की चिंता बढ़ा दी है। वो अपने बेटे के लिए ऊंचाहार से टिकट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह मनोज पांडे को उतारा है।
शिवपाल को सपा ने दिया टिकट
अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने बगावत के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी, लेकिन चुनाव से पहले चाचा-भतीजे में समझौता हो गया। अब वो समाजवादी पार्टी के सिंबल से जसवंत नगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी ने कैरान सीट से नाहिद हसन को टिकट दिया है। उसका नाम काफी दिनों से चर्चा में है, क्योंकि वो गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद है।
Recommended Video
बीजेपी ने कसा तंज
सपा की लिस्ट में कई प्रत्याशियों के नाम ऐसे हैं, जो अभी जेल में बंद हैं। साथ ही उन पर गंभीर मामले दर्ज हैं। ऐसे में लिस्ट सामने आते ही बीजेपी को सपा पर निशाना साधने का नया मुद्दा मिल गया। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मजबूरी है, गुंडों अपराधियों को प्रत्याशी बनाना जरूरी है.. लिस्ट नई, अपराधी वही।












Click it and Unblock the Notifications