मायावती होंगी प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव संभालेंगे यूपी की कमान: सपा नेता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समनाजवादी पार्टी के नेताओं में उत्साह है। सपा-बसपा के साथ आने के बाद मिली इस जीत से उत्साहित नेता अब 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों को साथ देखने की उम्मीद लगाए हैं। इस गठबंधन को लेकर सपा के कद्दावर नेता राम गोविंद चौधरी ने बड़ा बयान दे दिया है और अखिलेश यादव के बजाए मायावती को देश के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है।

लखनऊ में एक समारोह के दौरान राम गोविंद चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी सपा- बसपा साथ में उतरेगी और भारी जीत दर्ज करेगी। राम गोविंद ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन न केवल यूपी में बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी साबित होगी। उन्होंने अखिलेश के बजाए मायावती को पीएम पद का उम्मीदवार बता दिया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कमान संभालेंगे। आपको बता दें कि राम गोविंद चौधरी अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में सपा अध्यक्ष के बजाए मायावती को पीएम पद का दावेदार मानना उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। सपा नेता के इस बयान के बाद पार्टी में उनका विरोध शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications