RSS समागम में स्वयंसेवक बनकर पहुंचे अखिलेश के करीबी सपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समागम में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के शामिल होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हो गई। उनको पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरएसएस समागम में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया।

जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तो जयवीर सिंह तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के खास माने जाते थे। उनको जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। जयवीर सिंह गबन के मामले में फंसे और यूपी चुनाव के बाद सत्ता बदलने पर उन्होंने भाजपा नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया।
25 फरवरी को मेरठ में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के समागम में स्वयंसेवक के तौर पर जयवीर सिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मोहन भागवत समेत आरएसएस के अन्य प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया था। जब इसकी खबर आलाकमान तक पहुंची तो उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और 6 साल के लिए उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications