शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा बनाने के ऐलान पर मुलायम का चौंकाने वाला खुलासा
समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाने को लेकर ऐलान से पहले उनसे कोई बात नहीं की थी।
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से अलग नया मोर्चा बनाने के शिवपाल यादव के ऐलान पर मुलायम सिंह यादव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाने को लेकर ऐलान से पहले उनसे कोई बात नहीं की थी।
मुलायम सिंह यादव बोले, शिवपाल ने उनसे नहीं की कोई बात
समाजवादी पार्टी में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिलेश यादव के सपा का अध्यक्ष बनने के बाद से ही इस बात के कयास लग रहे थे कि शिवपाल यादव कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। आखिरकार शुक्रवार को शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया।

मुलायम बोले, मैं शिवपाल को समझाऊंगा
शिवपाल यादव ने इस दौरान ये भी कहा कि सेक्युलर मोर्चे का अध्यक्ष नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव होंगे। भले ही शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव को नए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का अध्यक्ष बनाने की बात कही हो लेकिन इस मुद्दे पर मुलायम सिंह यादव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाने के ऐलान से पहले उनसे कुछ भी नहीं बताया था।

शिवपाल ने किया है नया सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास इंटरव्यू में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैं खुद इस बारे में शिवपाल यादव से बात करूंगा और इस मामले को शांत करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने आगे ये भी जोड़ा कि वो नहीं चाहते कि परिवार या फिर 25 साल पुरानी समाजवादी पार्टी में कोई फूट पड़े।

क्या शिवपाल को मनाने में कामयाब होंगे मुलायम सिंह यादव?
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैं पिछले एक हफ्ते से शिवपाल यादव से नहीं मिला। उन्होंने अभी तक मोर्चे को लेकर मुझे कुछ भी नहीं बताया है। मैं उनसे इस बारे में जरूर बात करूंगा। सेक्युलर मोर्चे को लेकर उन्होंने जो भी कहा है ये उनका बयान है। मैं, उनसे इस बारे में बात करूंगा और उन्हें समझाऊंगा।

शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को दिया है अल्टिमेटम
बता दें कि एक दिन पहले ही शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि या तो अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मुलायम सिंह यादव को सौंप दें, नहीं तो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया जाएगा और इसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे।

शिवपाल ने किया है समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान
शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के लिए इस मोर्चे का जल्द ही गठन किया जाएगा। हालांकि अब मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि वो इस बारे में शिवपाल यादव से बात करेंगे और उन्हें अलग मोर्चा नहीं बनाने के लिए समझाएंगे।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications