कन्नौज निकाय चुनाव में सपा ने इन उम्मीदवारों को दिए टिकट, देखिए सूची

कन्नौज। सपा के गढ़ में पार्टी जिलाध्यक्ष मजहरुल हक मुन्ना दारोगा ने निकाय क्षेत्रों के अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। आठ में दो निकाय क्षेत्रों के नामों की घोषणा फिलहाल रोकी गई है। इनके नाम एक दो दिन में घोषित होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद कन्नौज सदर, छिबरामऊ व गुरसहायगंज नगर पालिका क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है। नगर पंचायत क्षेत्रों में फिलहाल सौरिख व समधन में नामों की घोषणा रोकी गई है। इनकी घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, अंदरूनी तौर पर टिकटों को लेकर विरोध के सुर भी उठने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करने वालों को दरकिनार कर दिया गया है।

Samajwadi Party candidates list for civic polls Kannauj

कौन कहां से सपा उम्मीदवार

नगर पालिका परिषद

कन्नौज सदर : जय कुमार तिवारी

छिबरामऊ : मो. कामरान

गुरसहायगंज : राधा गुप्ता

नगर पंचायत क्षेत्र

तालग्राम : फिरदौस बेगम

तिर्वा गंज : लक्ष्मी चौहान पत्नी शिवेंद्र ¨सह कुक्कू

सिकंदरपुर : कुसमा देवी शाक्य

सौरिख : बाद में घोषित होगी।

समधन : बाद में घोषित होगी।

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के उम्मीदावर घोषित होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। जिले की तीनों नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों में सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिये हैं। उम्मीदवारी तय होने के बाद सपा समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का स्वागत किया।

कन्नौज में समाजवादी पार्टी का टिकट पाने के लिये अध्यक्ष पद के दावेदारों में होड़ मची थी। जिले की सभी 8 नगर निकायों से कई कई टिकट के दावेदार थे। जिनमे गुरसहायगंज नगर पालिका और तालग्राम नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष को फिर से टिकट की उम्मीद थी, लेकिन तालग्राम प्रत्याशी का टिकट सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने काट दिया। वहीं गुरसहायगंज के सपा नेता इंदर गुप्ता पर अखिलेश यादव ने दोबारा भरोसा जताया है। सपा ने इंदर की पत्नी राधा गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दोबारा टिकट मिलने से इंदर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा किया। टिकट पक्का होने के बाद लखनऊ से लौटे इंदर गुप्ता का नगर में कई जगह जमकर स्वागत हुआ।

सपा की सूची जारी होते ही भाजपा, कांग्रेस व बसपा में बढ़ी बेचैनी
समाजवादी गढ़ में उम्मीदवार घोषणा में आगे निकली सपा के नाम शनिवार को सामने आने पर भाजपा, कांग्रेस व बसपा दावेदारों में बेचैनी बढ़ गई है। तीनों दलों के निकाय क्षेत्रों में अध्यक्ष से लेकर सभासद पदों पर अभी तक घोषणा नहीं हुई है। इससे दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाने में जुट गए हैं। सभी प्रमुख दलों के दर्जनों दावेदार अपने-अपने आकाओं की चौखट पर डटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+