Bahraich Violence: 'बहराइच में जो हुआ है वो योगी सरकार की नाकामी है', सपा का BJP पर बड़ा हमला

Bahraich Violence News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल देखा गया है। यहां के महाराजगंंज कस्बे में धार्मिक तनाव इतना बढ़ गया कि दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें पथराव और फायरिंग की गई। इस हिंसा में एक 22 साल के युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रविवार की है, जिसके बाद आज सोमवार 14 अक्टूबर को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी।

सोमवार को मरे हुए युवक के शव को लेकर प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद इलाके में फिर से तनाव फैल गया। भारी संख्या में आक्रोशित लोगों ने अस्पताल, दुकान और शोरूम को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

Bahraich Violence

Recommended Video

    Bahraich Violence: 'बहराइच में जो हुआ है वो योगी सरकार की नाकामी है', सपा का BJP पर बड़ा हमला

    समाजवादी पार्टी के निशाने पर यूपी सरकार

    इधर, बहराइच हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी भी योगी सरकार और बीजेपी पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मेरी अपील है कि कानून व्यवस्था बनी रहे। घटना दुखद है। सरकार को न्याय करना चाहिए। जिस समय ये जुलूस निकला उस समय पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि रूट पर सुरक्षा है या नहीं, पर्याप्त पुलिस की तैनाती है या नहीं। लाउडस्पीकर पर क्या बजाया जा रहा था? प्रशासन को इसका ध्यान रखना चाहिए था। शासन की चूक की वजह से ये घटना हुई।"

    समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता फखरुल हसन चांद ने बहराइच में दुर्गा पूजा के दौरान हुई झड़प के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह घटना प्रशासन की जनता की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने में विफलता को उजागर करती है।

    एएनआई से बात करते हुए सपा नेता चांद ने कहा, "यूपी में कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। बहराइच की घटना में प्रशासन की कमियां कहीं न कहीं उजागर हुई हैं। यह पुलिस की विफलता थी, यह खुफिया तंत्र की विफलता थी। चाहे बहराइच हो या गाजियाबाद में तनाव, यह भी किसी से छिपा नहीं है।"

    Bahraich Violence

    सपा नेता ने कहा, "आखिर यूपी सरकार की क्या जिम्मेदारी है? लोगों को सुरक्षित रहना चाहिए, लोगों को अपने त्योहारों को ठीक से मनाना चाहिए और लोगों को सुरक्षा दी जानी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार लोगों को सुरक्षा देने और अच्छा माहौल देने में पूरी तरह विफल रही है। बहराइच की घटना बहुत दुखद है और घटना में व्यक्ति की मौत भी दुखद है। समाजवादी पार्टी का मानना ​​है कि भाजपा को कानून व्यवस्था पर काम करने की जरूरत है।"

    अयोध्या सांसद ने भी सीएम योगी को घेरा

    वहीं बहराइच हिंसा पर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "मैं बहराइच के निवासियों और समाज के सभी वर्गों से अपील करता हूं कि वे वहां शांति बहाल करने में अपना योगदान दें। यह दिल दहला देने वाली और दर्दनाक घटना है। अगर पुलिस की तैयारी ठीक होती तो ऐसी घटना नहीं होती। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और लोगों के बीच भाईचारा बनाए रखना सीएम और प्रशासन की जिम्मेदारी है।"

    बता दें कि बहराइच जिले के महसी इलाके में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जुलूस मुस्लिम इलाके से गुजर रहा था, तभी दोनों समूहों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+