सहारनपुर: अराजक तत्वों ने फिर खंडित की माता की मूर्ति, इलाके में तनाव

सहारनपुर। सहारनपुर की शांति को भंग करने के लिए एक बार फिर से प्रयास किए गए। कस्बा रामपुर मनिहारान में शरारती तत्वों ने देव स्थल पर स्थित माता की एक मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना का पता चलते ही लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई, जिससे तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। सनातन धर्म सभा के प्रधान की ओर से अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।

 saharanpur unknown persons break Durga maa statute

रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्थान में स्थित प्राचीन मंदिर श्री ठाकुरद्वारा परिसर में शमशान घाट रोड पर स्थापित माता की सात मूर्तियों में से एक मूर्ति को कुछ शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। दोपहर में ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी तो मामले की खबर जंगल की आग की तरह से नगर में फैल गई और तनाव व्याप्त हो गया।

 saharanpur unknown persons break Durga maa statute

श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान सुशील पंवार, महामंत्री प्रमोद कौशिक, विधायक देवेन्द्र निम भी पहुंचे। उनका कहना है कि शरारती तत्वों ने घटना को अंजाम देकर हिन्दुओ की आस्था पर चोट की है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रभारी निरीक्षक सीपी कठेरिया, एस एसआई राजकुमार राणा पुलिस फोर्स सहित आनन फानन में मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर लोगों को शांत किया। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि घटना की जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

बाद में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान सुशील पंवार ने घटना की तहरीर अज्ञात लोगो के खिलाफ कोतवाली में दे दी है।बता दें कि क्षेत्र में लगातार मूर्ति खंडित किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+