शादी में शामिल होने घर आने वाला था जवान, हुआ ऐसा कि मातम में बदल गईं खुशियां
सहारनपुर। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में बॉर्डर पर गश्त कर रही बीएसएफ की गाड़ी पर पाकिस्तान द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने से सहारनपुर का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन साथी जवान घायल बताए गए हैं। जवान के शहीद होने की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, जवान 13 दिसंबर को अपनी भतीजी की शादी में घर आने वाले थे, छुट्टी भी मंजूर हो गई थी। लेकिन ऐसी खबर आएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था।

बताया गया है कि मैं जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में 173 बटालियन की सहायक कमांडडेंट पद पर तैनात था। सोमवार की शाम को बी एस एफ की गाड़ी पर बॉर्डर पर गश्त कर रही थी। तभी पाकिस्तान की ओर से गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका गया। जिसमें जवान जबर सिंह शहीद हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि 173 बटालियन की ओर से सोमवार की रात्रि में फोन द्वारा बताया गया। कि पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के कारण सहायक कमांडेंट जबर सिंह वीरगति को प्राप्त हो गये। इस सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई शहीद के परिजनों का ढांढस बढाता रहा।

गांव भैरमऊ निवासी किसान शिताब सिंह के तीन पुत्र हैं। बड़ा तेजसिंह, जगदीश सिंह,और जबर सिंह सबसे छोटा था। भाई जगदीश ने बताया कि जबर सिंह को देश की सेवा करने का जज्बा था । इसलिए उसने सी आई एस एफ की नौकरी छोड़कर बीएसएफ में भर्ती हुआ था। हाल में ही में उसका प्रमोशन हुआ था। जबर सिंह से रविवार को फोन पर बात हुई थी बताया था कि उसको छुट्टी मिल गई है।13 दिसंबर को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए। जल्दी आ रहा है।

हाल में ही में जवान का प्रमोशन हुआ था। वह ऐसीसेन्ट कमांडेंट के पद पर तैनात था ।जगदीश ने बताया कि तीनों भाई इकट्ठा देते हैं और दोनों भाई गांव में खेती बाड़ी करते हैं। जबर सिंह की पत्नी सविता भी गांव में उनके साथ रहती हैं। जबर सिंह से रविवार को फोन पर बात हुई थी बताया था कि उसको छुट्टी मिल गई है।13 दिसंबर को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए। जल्दी आ रहा है। शहीद जवान जबर सिंह की शादी 2004 में नैनखेड़ा में हुई थी। उसकी पत्नी का नाम सविता है।जो घर पर ही रहती है। उनके दो बच्चे हैं।बडा लडक हर्षित नो वर्ष का है। छोटी लड़की मनप्रीत सात वर्ष की है। दोनों नकुड के कलविन स्कूल में पढ़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications