Saharanpur News: बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 5 घायल

Saharanpur News:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शेखपुरा कदीम क्षेत्र स्थित फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गई। इस घटना में 2 मजदूरों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

जानकारी के मुताबिक, टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में बॉयलर अचानक से फट गया। इसके बाद वहां भीषण आग लग गई। आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग दंग रह गए। वे फैक्टरी की तरफ दौड़ पड़े। जब तक कुछ समझ पाते बर्बादी हो चुकी थी। चीख पुकार चारों तरफ सुनाई दे रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

saharanpur

एसपी सिटी ने बताया कि जैसे ही इस घटना की सूचना मिली। तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य कर रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उचित इलाज जारी है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

यह फैक्टरी ब्रिजेश प्रजापति की बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस फैक्टरी का उद्घाटन छह दिन पहले छोटी दिवाली के अवसर पर किया गया था। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बॉयलर फटने का कारण क्या था और क्या फैक्टरी में सुरक्षा मानकों का ठीक से पालन किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+